मिथलेश वर्मा/बलौदाबाजार

जनपद पंचायत बलौदाबाजार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जनपद पंचायत कार्यालय परिसर मे सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा सहित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। पीठासीन अधिकारी जनपद सीईओ फकीर चरण पटेल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुलोचना यादव, उपाध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा एवं सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आप सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र की जनता की आशाओं और विश्वास के मुताबिक सेवा भाव से कार्य करें। ग्रामीण क्षेत्रों मे विकास के अनेक संभावनाएं हैं जिन्हे तेजी से आगे बढ़ाना है। लोगों की समस्याओं को सुने और निराकरण कराने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा मे अनेक योजना संचालित कर रही है जिसमें महतारी वंदन योजना प्रमुख है। इसी तरह युवा, किसानों सहित हर वर्ग के लिए योजना लागू किया गया है। जनता से किया अधिकांश वादा एक साल के अंदर पूरा किया है। प्रदेश आज तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है।
समारोह को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक बिलाईगढ़ डॉ. सनम जांगड़े ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, उपाध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कुर्मी मनोज वर्मा (स्वतंत्र)
प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल
राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया सेल) IHRCCO INDIA

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed