शासकीय प्राथमिक शाला नायकटांड(खरोरा) विकासखंड तिल्दा में आज शनिवार को बस्ता विहीन कार्यदिवस को विविध और महत्वपूर्ण कार्य हुए| सर्वप्रथम शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए बाल कैबिनेट का गठन हुआ जिसमें प्रधानमंत्री मयंक रात्रे, गृहमंत्री केवल नायक, अनुशासन मंत्री डेविड यादव, शिक्षामंत्री वंदना यादव, सांस्कृतिक मंत्री टीना नायक, ,पर्यावरण मंत्री भूपेश पाटिल, खेलमंत्री चोमन भोई, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री आयुष नायक, मुस्कान और कलाम पुस्तकालय प्रभारी वीरांगना नायक और लीना धीरज का चयन हुआ, इसके साथ ही प्रत्येक कक्षा के कप्तान का भी चयन हुआ

जिसमे कक्षा 1 में वेदप्रकाश कुर्रे, कक्षा 2 में रमण नायक, कक्षा 3 में झरना नायक, कक्षा 4 में श्रद्धा यादव, और कक्षा 5 में कुलेश्वर धृतलहरे को कक्षा कप्तान के रूप में चुना गया | बालकैबिनेट के सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण विधिवत रूप से संस्था के प्रधानपाठक श्री लक्ष्मण सिंह वर्मा, एवं अनुभवी शिक्षक श्री नोहर टंडन द्वारा कराया गया|

इसके बाद खिलौना आधारित शिक्षण अंतर्गत संस्था के नवाचारी शिक्षक श्री नारायण प्रसाद देवांगन द्वारा बच्चो को कबाड़ से खिलौना बनाना सीखाया गया, तत्पश्चात शिक्षक श्री रामेश्वर ध्रुव के नेतृत्व में सभी शिक्षको और विद्यार्थियो ने आज शाला परिसर में वृक्षारोपण किये |

शाला के इस उत्कृष्ट कार्य का शाला प्रबंधन समिति के सदस्य श्री मोहन कुर्रे और संकुल समन्वयक श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने खूब सराहना किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed