मिथलेश वर्मा/बलौदाबाजार

एक स्वतंत्र और सक्षम कारोबारी बनकर स्वावलम्बी एवं आर्थिक रूप से सशक्त महिला की पहचान बनने की तमन्ना संजोये सुनयाना की पारिवारिक जिंदगी साधारण रुप से गुजर रही थी। इसी बीच पति शशिकांत ताम्रकार के दोस्त
राजकुमार गोविंदा जो बलौदाबाजार में जूता-चप्पल की दुकान चलाते हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में बताया। इससे प्रेरित होकर सुनयना ने यूनो बैंक, बलौदाबाजार से संपर्क किया और इस योजना के तहत 10 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया। सन 2021 में उन्होंने लवन के बस स्टैंड के पास में “पारस कलेक्शन” नाम से कपड़ों की दुकान खोली। शुरू में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन मेहनत और लगन से उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। आज उनकी पहचान क्षेत्र में एक विश्वसनीय एवं सक्षम व्यवसायी के रूप मे है। अब सुनयना अपने व्यवसाय से स्वावलम्बी और आर्थिक रुप से सशक्त बन गई है।

बलौदा बाजार जिलें की तहसील लवन निवासी श्रीमती सुनयना बताती हैं कि कभी सोचा नहीं था कि खुद का व्यवसाय शुरू कर पाएंगी। लेकिन प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने उनके इस सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की जानकारी मिली तों इससे प्रेरित होकर यूको बैंक, बलौदाबाजार से संपर्क किया और इस योजना के तहत 10 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया। सन 2021 में उन्होंने लवन के बस स्टैंड के पास में “पारस कलेक्शन” नाम से कपड़ों की दुकान खोली। शुरू में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन मेहनत और लगन से उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया।

“यदि आप में कुछ करने की इच्छाशक्ति हो, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने मुझे आत्मनिर्भर बनने में मदद की। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और इस योजना से जुड़े सभी अधिकारियों का दिल से धन्यवाद करती हूँ।”*श्रीमती सुनयना ताम्रकार*

आज सुनयना ताम्रकार अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं और अपने व्यवसाय को और आगे ले जाने की तैयारी कर रही हैं। उनकी कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं और आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 8 अप्रैल, 2015 को शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) 
ने 10 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान करके गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि, लघु और सूक्ष्म उद्यमों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महत्वाकांक्षी उद्यमियों को सहायता करने के लिए वित्त मंत्री ने 23 जुलाई, 2024 को केंद्रीय बजट 2024-25 के दौरान ऋण सीमा को बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने की घोषणा की। यह नई सीमा 24 अक्टूबर, 2024 को प्रभावी हुई।इस घोषणा में एक नई ऋण श्रेणी, तरुण प्लस भी पेश की गई है, जो विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जिन्होंने पहले तरुण श्रेणी के तहत ऋण लिया है और उसे सफलतापूर्वक चुकाया है, जिससे उन्हें 10 लाख रुपए से 20 लाख रुपए के बीच ऋण प्राप्त करने की सुविधा मिलती है।

मुद्रा यानी माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी लिमिटेड, भारत सरकार द्वारा पीएमएमवाई के तहत माइक्रो यूनिट उद्यमों के विकास और पुनर्वित्तपोषण के लिए स्थापित एक वित्तीय संस्था है। पीएमएमवाई का उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचितों को वित्तीय समावेशन और सहायता प्रदान करना है।पीएमएमवाई के तहत गैर-कृषि क्षेत्र में कारोबार करने वाले सूक्ष्म उद्यमियों, विनिर्माण, व्यापार, और सेवा क्षेत्रों में लगे उद्यमियों कृषि से जुड़े कारोबारियों को ऋण प्रदान किया जाता है। ऋण के लिए किसी बैंक, एनबीएफ़सी, या एमएफ़आई की शाखा में जा सकते हैं। इसके साथ ही उद्यमीमित्र पोर्टल (www.udyamimitra.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.पीएमएमवाई के तहत, शिशु, किशोर, और तरुण जैसे तीन उत्पाद दिए जाते हैं। शिशु अंतर्गत 50,000 रुपये तक,किशोर अंतर्गत 50,000रुपये से 5 लाख रुपये तक एवं तरुण अंतर्गत 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का ऋण शामिल है।तरुण प्लस अंतर्गत 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक के ऋण मिलते हैं।

प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं
पोर्टल को एंकर एवं रिपोर्टरों
कि अतिशीघ्र आवश्यकता है
संपर्क करें 8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed