मिथलेश वर्मा/बलौदाबाजार।
संवाददाता प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल

स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने मंगलवार को जिला प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय में विभागीय कार्यों एवं सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार प्राप्त आवेदनों एवं निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए विधिवत जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

प्रभारी सचिव ने कहा कि जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए है जो यह दिखाता है कि जिलेवासी काफी जागरूक है। उन्होंने कहा कि आवेदन में लोगों ने अपनी भावना व मंशा व्यक्त की है उसी के अनुरूप ही आवेदनों का निराकरण करें। शिकायत से संबंधित आवेदन का निराकरण विधिवत जांच करने के उपरांत ही करें। इसी तरह राजस्व विभाग से संबंधित सीमांकन, बटानकन एवं नामांतरण के आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही राजस्व कोर्ट में दर्ज प्रकरणो का भी प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत गांव गांव में रोजगार सृजन कर रोजगार दिलाये। अमृत सरोवर के कार्यो में भी नियोजित करें। इसी तरह स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए आमजनों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्द कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली एवं लो वोल्टेज की समस्या को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिये।

प्रभारी सचिव ने जिले में जल संचयन के लिए चलाए जा रहे मोर गांव,मोर पानी अभियान अंतर्गत नलकूपो के पास सोखता गड्ढा का निर्माण, पक्के मकान में वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण की सराहना करते हुए इसे जारी रखने कहा। इसी तरह पेयजल एवं निस्तारी की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत जिले से 2,52,476 आवेदन प्राप्त हुए है। द्वितीय चरण में आवेदनों का सकारात्मक निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। आवेदकों से सम्पर्क कर निराकरण की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने दिये गए निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया।

*संपर्क केंद्र का अवलोकन* – प्रभारी सचिव ने संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित सम्पर्क केंद्र का अवलोकन किया। उन्होने सम्पर्क केंद्र के माध्यम से लोगों की समस्याओ का त्वरित निराकरण की पहल की सराहना की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, मिथलेश डोंडे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed