समाचार रायपुर छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत IHRCCO INDIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया) मान. मनोज वर्मा (स्वतंत्र), प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर एवं कोर कमेटी ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सम्माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी से छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में 30 मई को होने वाले भव्य राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान 2025 के कार्यक्रम के लिए मुलाकात की , श्री स्वतंत्र ने कार्यक्रम के बारे में अवगत करते हुए मंत्री महोदय जी को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी, जिस पर मंत्री महोदय ने मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी के इस साहसिक एवं सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए । कहा कि कार्यक्रम में भारत के कोने कोने से पत्रकार साथियों के साथ साथ सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को एक मंच पर लाकर सम्मान करना ।वो भी देश भर के अलग अलग राज्यों के महान विभूतियों को बहुत ही सराहनीय कदम है स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल जी ने मनोज वर्मा स्वतंत्र एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर जी एवं पूरी टीम के सदस्यों को बधाई दी और कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना करते हुए आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि हम ऐसे सराहनीय कार्यों में जरूर समय निकाल कर पहुंचेंगे। श्री मनोज वर्मा स्वतंत्र ने प्रेस वार्ता को जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री महोदय जी ने हमारा आमंत्रण स्वीकार किया इसके लिए हम सभी सदस्यों की ओर से धन्यवाद देते हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष महिला सेल श्रीमती भामा साहू प्रदेश सचिव सुरभि पाण्डे , प्रदेश पी. आर.ओ. प्रियंका डहरे, प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष परिहार,रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश कुमार साहू, धरसीवां ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ साहू उपस्थित रहे।

प्रथम 10तक न्यूज चैनल
एवं पोर्टल में जून के लिए अतिशीघ्र संपर्क करें। 8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

You missed