समाचार तिल्दा रायपुर
प्रथम 10तक न्यूज

तिल्दा नेवरा:- छ ग मनवा कुर्मि क्षत्रिय युवा समाज द्वारा संचालित संस्था जीवन ज्योति रक्तदान सेवा समिति के निर्देशन में युवा समाज द्वारा समिति के संस्थापक स्व. गजाधर प्रसाद वर्मा जी के दसवीं पुण्यतिथि अवसर पर कुर्मि बोर्डिंग छात्रावास तिल्दा नेवरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था ,जिसमे लगभग 112 यूनिट रक्तदान किये।
गौरतलब है कि जीवन ज्योति रक्तदान सेवा समिति विगत 13 वर्षों से अंचल व प्रदेश में लोगो के प्रति रक्तदान की जागरूकता हेतु इस समिति का निर्माण किया गया था ,जो आज गांव गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन होने लगे है,लोगो में रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देना समिति का मुख्य उद्देश्य रहा।अब तक समिति में 23000 से अधिक यूनिट रक्तदान की सेवा कर लोगो की जान बचायी जा चुकी है,लगभग इस समिति में 1500 से अधिक सक्रिय युवा साथी जुड़कर इस मुहिम को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है।
समिति द्वारा समस्त रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट प्रदान कर सम्मान किया गया।
कुर्मि बोर्डिंग में तीज मिलन,सावन झूला,व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महिला समिति द्वारा महिला अध्यक्ष श्री मति रश्मि वर्मा व श्री मति कौसल वर्मा जी के नेतृत्व में सफल कार्यक्रम आयोजन रहा जिसमे मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष श्री खोडस राम वर्मा व अध्यक्षता राजप्रधान श्री ठाकुर राम वर्मा जी ने की साथ ही साथ सरंक्षक श्री महेश नायक जी ने सभी रक्तदानियों के प्रति आभार ब्यक्त किया,कार्यक्रम की संचालन राजमंत्री श्री दौलत धुरंधर जी ,व डोमार धुरंधर जी द्वारा की गयी ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से समिति के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल वर्मा जी,युवा अध्यक्ष श्री दीपक वर्मा जी,समिति के सरंक्षक श्री दीपक टिकरिहा जी,मिनेश नायक,आलोक वर्मा, दीपक वर्मा, अनिल वर्मा( युवा महामंत्री ) ,प्राण नाथ वर्मा, जैनेन्द्र बघेल,चूड़ा मणि वर्मा,भरत पैकरा,नंदलाल वर्मा(गोलू) अनिल नायक, भागवत वर्मा,दुर्गेश वर्मा, प्रदीप वर्मा,विश्वनाथ वर्मा जी,राकेश वर्मा, मनीष वर्मा, मुकेश वर्मा, तिलक बघेल ,ज्योति प्रकाश वर्मा एंव समस्त जीवन ज्योति परिवार के कर्मठ साथी का विशेष सहयोग रहा।

मनोज वर्मा स्वतंत्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया)
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध
नियंत्रण संगठन भारत , मीडिया प्रभारी रायपुर राज
प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं
पोर्टल पर समाचार एवं
विज्ञापन केलिए संपर्क करे।
8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed