समाचार मुंबई महाराष्ट्र लोककल्याण ग्राहक (उपभोक्ता) संरक्षण संस्थान के संस्थापक,एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मान. श्री दिनकर आमकर साहेब जिनके मार्गदर्शन में 17 अगस्त 2025 को श्री मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु पूरे देश भर में संगठन एक नया कीर्तिमान स्थापित कर संगठन की प्रसिद्धि को बढ़ाएंगे और साथ ही साथ संगठन को सक्रिय रूप से बढ़ाने में श्री मनोज वर्मा (स्वतंत्र) मिल का पत्थर साबित होंगे । उनसे यही अपेक्षा संगठन करती है। इस अवसर पर श्री मोहन सालेकर साहेब जी ने मुंबई के ठाणे कार्यालय में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए कहा कि मान .मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी की नियुक्ति उनकी काबिलियत, उनके संघर्ष, उनके काम के प्रति कर्मठता , जुझारूपन, काम के प्रति समर्पण की भावना, सरलस्वभाव, उनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए किया गया है, श्री स्वतंत्र एक सुलझे हुए व्यक्ति है उन्होंने बहुत ही कम समय में देश की आर्थिक एवं माया नगरी मुंबई में अपनी लगन और मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है वो आज के युवाओं के लिए एक मिशाल है आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि श्री स्वतंत्र जी राष्ट्रीय नेतृत्व पर कई पदों पर रहकर कार्य कर रहे है वे देश भर में चर्चित वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी के श्रेणी में जाने जाते है । उनकी नियुक्ति पर संस्था के महाराष्ट्र अध्यक्ष श्री मोहन सालेकर साहेब,राज्य उपाध्यक्ष मान श्री सत्यवान जाधव साहेब, महाराष्ट्र राज्य प्रदेश सचिव, श्री सुनील कङू साहेब,एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों ने श्री मनोज वर्मा (स्वतंत्र) को छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर स्वागत करते हुए बधाई प्रेषित किया है। Post Views: 137 Post navigation वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी ने मुंबई के नेरुल में किया ध्वजारोहण सभा को संबोधित करते हुए कहा मै नेता अभिनेता नहीं केवल समाज सेवी हूं।। राष्ट्रीय अध्यक्ष ( मीडिया) मनोज वर्मा (स्वतंत्र ) पोरा तिहार के जन्मों छत्तीसगढ़िया दाई,दीदी,अऊ बहिनी मन ल पोरा के गाड़ा गाड़ा बधाई।