प्रथम 10तक न्यूज एवं पोर्टल समाचार नंदगांव गौशाला केसुवा उत्तर प्रदेश oplus_2 अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ का अखिल भारतीय दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला नंदगांव , केसुवा, जिला सिरोही पथमेड़ा माउंट आबू राजस्थान में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान. डॉ. दिनेश उपाध्याय जी की अध्यक्षता में नंदगांव गौशाला के पूज्यनीय महाराज जी के आशीर्वाद से राजस्थान प्रांत के अध्यक्ष श्री सांवलाराम राजपुरोहित जी के नेतृत्व में भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रवीण भंडारी , लोकेंद्र सिंह पौनिया , साध्वी महिमा ब्रिज किशोरी जी ,श्रीमती रचना गोयल ,मोहन सिंह रामवीर, मलिक जी, चंदन सिंह शर्मा , प्रदीप उपाध्याय , राजवीर उपाध्याय , अंकुर अग्रवाल , संजय गुप्ता ,एवं पूरे भारत के 18 राज्यों से आए हुए, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारणी, जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी दो दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए। oplus_2 इस कार्यक्रम में मान. रघुनाथ जी गौशाला के (संस्थापक) जी ने अपने उद्बोधन में गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य हो इस पर बल देते हुए समस्त पदाधिकारियों को अपने विचार व्यक्त किए, इस अवसर पर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री मान .जोराराम कुमावत जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ की दो दिवसीय कार्यशाला में गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जो भी कार्य महासंघ की तरफ से लिखित में दिया जाएगा उसको हम राज्य सरकार की ओर से पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर लगातार 4 बार के स्थानीय विधायक मान . जर्सी राम जी ने भी गाय की संरक्षण संवर्धन के लिए ज्यादा काम होना चाहिए इस पर बल देते हुए अपने विचार व्यक्त की अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश उपाध्याय जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि गाय के गोबर से साबुन, धूपबत्ती ,अगरबत्ती, लक्ष्मी, गणेश जी की प्रतिमा ,पेंट , लकड़ियां एवं नाना प्रकार के उत्पाद बनाए जा रहे हैं और यह भी कहा की गोबर के द्वारा बने हुए उत्पाद को देशवासियों को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए जिससे जीवन लाभकारी साबित हो सकेगा,एवं सभी को रोज सुबह गौ मुत्र(गौ अर्क) का सेवन करना चाहिए यह प्रतिरोधक अक्षमता को बढ़ाने में काफी कारगर साबित होता है और नाना प्रकार की बीमारियां एवं वायरस के आने को रोकता है जिस किसी को कफ् ,सर्दी, खांसी, जुखाम होता है वह आधे घंटे एक सप्ताह गौशाला में जाकर बैठे तो उपरोक्त बीमारी ठीक हो जाती है ऐसा डॉ. दिनेश उपाध्याय जी ने अपने उद्बोधन में बताया और उन्होंने आगे जर्सी गाय मुक्त भारत का नारा दिया।इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री लोकेंद्र सिंह पौनिया जी ने अपने उद्बोधन में कहा भारत देश के सभी राज्यों में अलग-अलग प्रकार के नस्ल के गाय है जिसका संरक्षण एवं संवर्धन होना चाहिए, इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मान. प्रवीण भंडारी जी ने अपने उद्बोधन में कहा जर्सी गाय से बीमारी बढ़ रही है इसके रोकथाम पर जोर देते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की मांग की, इस अवसर पर राजस्थान महिला प्रदेश अध्यक्ष रचना गोयल जी ने कहा देश वासियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस प्रकार मेकालय की पद्धति शुरू होने से भारतीय शिक्षा पद्धति को तहस-नहस कर दिया था, वैसे ही अब इस प्रकार के कार्य को हम देशवासियों को उस दिन की याद करना चाहिए जिससे भारतीय शिक्षा में बहुत बड़ा बदलाव आया था । इस अवसर पर हरियाणा महिला प्रदेश अध्यक्ष अलंकृता मानवी जी ने अपने उद्बोधन में राज्य में जल्द से जल्द जर्सी गाय मुक्त एवं देसी गाय का संरक्षण संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया ,अरुणाचल प्रदेश अध्यक्ष यामक दूपिक दोयम जी ने भी अपने अरुणाचल प्रदेश में भी गाय का संरक्षण संवर्धन के लिए आवश्यक एवं ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभी प्रदेशों से आए पदाधिकारी मौजूद रहे। oplus_0 मनोज वर्मा (स्वतंत्र) महाराष्ट्र संयोजक अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ 8689975743 Post Views: 47 Post navigation ,,मां कौशल्या धाम पाटेश्वर आश्रम में होगा पूज्य दादा गुरुदेव की श्रद्धांजलि सभा,, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी होंगे सम्मिलित,, एवं हजारों की संख्या में भक्तों का आगमन ,,,, *छग पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले संघ का गठन और शपथ ग्रहण 21 सितंबर को *