समाचार रायपुर छत्तीसगढ़ प्रथम 10तक न्यूज छग पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले संघ का गठन और शपथ ग्रहण* छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित पर मानदेय में कार्य करने वाले प्रशिक्षित कृत्रिम गर्भाधान गौ सेवक और मैत्री संघ का प्रांत स्तर पर गठन और शपथ ग्रहण मां कौशल्या की नगरी पातेश्वर धाम में 21 सितंबर को छग गौसेवा आयोग के संरक्षक और पाटेश्वर धाम के संचालक संत श्री बालक दास महाराज जी की उपस्थिति में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है। इसके पहले 28 तारीख को ही धाम मे प्रांत स्तर पर सम्मेलन हुआ जिनमें गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल जी की उपस्थिति में और पूरे छग के सभी जिला के कार्यकर्ता आकर और सभी ने सर्व सम्मति से छग प्रशिक्षित कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता और गौसेवक संघ संघ का प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत जी को बनाया गया । राजपूत जी ने बताया कि प्रांत स्तर और संभाग स्तर का गठन नहीं हुआ था तो निर्णय लिया गया कि जिस तरह से पातेस्वर धाम में प्रदेश अध्यक्ष चुना गया तो क्यों नहीं पूरा गठन धाम में हो और इसी माह 21 सितंबर को गठन किया जाएगा और शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा। छग के सभी जिलों के कार्यकर्ता इस गठन और शपथ ग्रहण समारोह में अनिवार्य रूप से आए। oplus_0 मनोज वर्मा (स्वतंत्र) प्रधान संपादक प्रथम 10तक न्यूज चैनल 8689975743 Post Views: 47 Post navigation अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ का अखिल भारतीय दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला नंदगांव , केसुवा, जिला सिरोही पथमेड़ा माउंट आबू राजस्थान में सफलता पूर्वक संपन्न। *छग पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले संघ का गठन और शपथ ग्रहण*