प्रथम 10तक न्यूज
समाचार छत्तीसगढ़

।। गौ सेवकों की यही पुकार, गौ माता की राज्यमाता
राष्ट्र माता का दर्ज कब दोगे सरकार ।। ,





राजधानी रायपुर छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है दिल को रुला देने वाली घटना सामने आई है कि जब गौ पुत्र *आदेश सोनी* के द्वारा एक गौ माता का विधि विधान से अंतिम संस्कार करने का प्रयत्न किया गया,मुंडन करवाया गया घर के अंदर ही गौ सेवकों ने अपना संवेदना व्यक्त की उचित शब्दों में, अचानक उनके घर में उनके निवास सुंदर नगर में पुलिस फोर्स पहुंच जाती है, एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं,असंख्य पुलिस वाले और कई गाड़ी उनके घर पहुंच जाते हैं। और जाकर यह पुष्टि किया जाता है कि क्या असंवैधानिक तरीके से हो रहा है। इस बात की पुष्टि होने के बाद की कुछ असंवैधानिक कार्य नहीं हो रहा है। गौ माता की अंतिम संस्कार की तैयारी है। पुलिस अधिकारी सिंह के द्वारा अपने सीनियर अधिकारी से बात की जाती है उनको यह सूचना दी जाती है,और इसके पश्चात जब तैयारी हो जाती है। गौ सेवक आदेश सोनी एवं सभी गौ सेवक गौ माता की अंतिम यात्रा देह को कंधे देकर आगे बढ़ते हैं। चंद कदम दूर चलते ही जबरदस्ती से इसका वीडियो वायरल होता देखा जा सकता है। जोर जबरदस्ती से उन्हें पड़कर गिरफ्तार कर लिया जाता है। अब यहां पर एक अत्यंत गंभीर प्रश्न उपस्थित होता है कि क्या हमारे भारत देश में भारतीयों की मां कहे जाने वाली गौ माता की गौ लोक गमन संस्कार करना,

क्या राम नाम सत्य है गौ का नाम सत्य है कहने से गिरफ्तारी होना उचित है?

क्या इस वाक्य में किसी भी प्रकार की हिंसा थी ?

क्या इस वाक्य में किसी भी प्रकार की ऐसी भावना थी?

कि इंसानों की बीच में हिंसा उत्पन्न करती अपितु लोगों का आक्रोश खुल कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार खेल समझ के विरुद्ध सोशल मीडिया के माध्यम से निकल रहा है। और आम जन जन आज यह प्रश्न पूछ रह है छत्तीसगढ़ सरकार एवं भारत सरकार से की क्या भरा देश में गौ सेवा करना अपराध है और अपराध हैं तो क्या आप अब आप हर गौ सेवक हो हर गौ सैनिक हो ऐसी अपराध ऐसे ही गिरफ्तार करके ताना साही दर्शाएंगे गौ माता राज्यमाता के लिए *गौ सेवक आदेश सोनी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश से सभी *गौ सेवको के द्वारा 7 लाख अभी तक पत्र भेजे गए थे* जिसके विरोध में गौ सेवक आदेश सोनी के द्वारा अपने एक उंगली काट दी गई जिसे बार बार हर बार आदेश सोनी ने स्वयं स्वीकारा है कि वह असंवैधानिक कदम था और मैं स्वयं इसका निंदा करता हु, और उसके दंड के लिए तैयार हु अगर कानून जैसा दंड देना चाहे गौ माता राज्यमाता की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार या हमारे देश के प्रधानमंत्री जी छत्तीसगढ़ से उठी गो सैनिको की आवाज और पीडा में कराहती गो माता की पुकार सुन छत्तीसगढ़ मे राज्य माता और भारतवर्ष मे राष्ट्र माता घोषित कर पूरे विश्व पटल पर और भारत देश में भी हिन्दू धर्म का झंडा ऊंचा कर हर भारतवासी के दिल मे अपनी जगह बनाए,
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सामाजिक कार्यकर्ता रजत सिंह भारती ने भी अपना व्यक्तत्व देकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री से गो माता को छत्तीसगढ़ मे राज्य और भारत मे राष्ट्र माता बनाने की मांग की ताकि भारत में गो हत्या बंद हो सके।
।। गौ हत्या बंद करो, बंद करो।।
मनोज वर्मा (स्वतंत्र)
वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी के
मुंबई महाराष्ट्र (गौ भक्त)

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।