प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल
संवाददाता रूपेश कश्यप नवागांव

समाचार जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा जिले के अंतर्गत आने वाले भगवान लक्ष्मणेश्वर की ऐतिहासिक नगरी खरौद के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। लक्ष्मेश्वर महाविद्यालय खरौद की मेधावी छात्रा ने शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ की एमए् समाजशास्त्र की परीक्षा में सर्वाेच्च अंक 80.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्रा किरण से मिली जानकारी अनुसार इस उपलब्धि के लिए आगामी कुछ दिनों में उन्हे गोल्ड मेंडल से सम्मानित किया जायेगा। छात्रा ने विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर संस्थान और अपने नगर के नाम को पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया है।
शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई मिसाल
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में घोषित स्नातकोत्तर परिणामों में खरौद की इस बेटी ने अन्य सभी जिलों के परीक्षार्थियों को पछाड़ते हुए मेरिट लिस्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। ग्रामीण और अर्ध.शहरी परिवेश के बीच स्थित लक्ष्मेश्वर महाविद्यालय के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि यहां की छात्रा ने रायगढ़ जांजगीर और आसपास के कई बड़े महाविद्यालयों के बीच अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम
अपनी इस शानदार सफलता पर चर्चा करते हुए छात्रा किरण ने बताया कि समाजशास्त्र विषय में उनकी गहरी रुचि और निरंतर अध्ययन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों (जिन्होने पढ़ाई के प्रेरित किया), प्राध्यापकों (जिन्होने कुशल मार्गदर्शन दिया) और साथियों (जिन्होने पढ़ाई में मद्द किया) को दिया है। स्थानीय स्तर पर सीमित संसाधनों की चुनौतियों के बावजूद नियमित पढ़ाई से यह मुकाम हासिल किया। छात्रा किरण के पिता दुर्गा आदित्य कपड़ा सिलाई टेलर का कार्य करते है वहीं माता श्रीमति चंद्रिका गृहणी है। किरण ने बताया कि दादा रामकुमार आदित्य ने उन्हे हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया है। इस उपलब्धि की आधिकारिक घोषणा होते ही परिवार सहित नगर में उत्सव का माहौल है।

भविष्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्राध्यापक बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहती हॅू।

मनोज वर्मा (स्वतंत्र)
(प्रधान संपादक)
9303754289

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed