बस्तर संभाग संवाददाता
पंचू राम ध्रुव कोंडागांव
प्रथम 10तक न्यूज

शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे बुधवार दोपहर कांग्रेस भवन से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाल ज्ञापन सौंपा गया महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम सौपे गए ज्ञापन मे स्थानीय जनसमस्याओं का उल्लेख किया गया है बताया कि कोंडागांव जिले मे इन दिनों अघोषित बिजली कटौती एवं लो ओल्टेज की समस्या से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई किसानों को बिजली समस्या के चलते ख़डी फ़सल तक को पशुओं को खिलाना पड़ रहा है किसानी को नुकसान होते देख स्थानीय युवा पलायन को मजबूर हो रहें हैँ।कोंडागांव जिला अस्पताल सहित सभी शासकीय अस्पतालो की स्थिति बद से बदतर हो गयी है अस्पतालो मे दवाइयां तक नहीं मिलती ग्लब्स, टाका लगाने वाली धागा, एक्सरे रिपोर्ट पेपर जैसी छोटी छोटी चीजें तक उपलब्ध नहीं है मरीज को बाहर से खरीदना पड़ता है,डॉक्टर्स का अभाव है जिला अस्पताल मे ऑपरेशन का पैसा लिया जाता है क्षेत्र की जनता शासकीय अस्पताल न जाकर निजी अस्पतालो मे जाने मजबूर हैँ।हरे भरे पेड़ों से आच्छादित बस्तर के जंगलों से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की जा रही है अवैध परिवहन हो रहा है ये सब विभाग मुकदर्शक बन देख रहा है,जबकि वन मंत्री बस्तर से ही आते हैँ। कोंडागांव शहर मे अमृत मिशन योजना के तहत बिछाई गयी पाइप लाइन से शहरवासी भारी परेशान हैँ कोसारटेड़ा से आने वाली अमृत कब पहुंचेगी पता नहीं पर भ्रष्टाचार का मिशन सफलता की ओर है ऐसा प्रतीत हो रहा है वहीं कोंडागांव नगर मे चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है नालियों की सफाई तक नहीं हो रही है।महतारी वंदन के हितग्राहियों को केवायसी के नाम पर बार बार परेशान किया जा रहा है जो की कतई उचित नहीं है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय करन एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन ने कहा कोंडागांव ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आमजन की आवाज को बुलंद करते हुए एक दिवसीय प्रदर्शन कर ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करना चाहते हैँ ताकि संज्ञान मे लेते हुए उपरोक्त जनसमस्याओं के निराकरण की दिशा मे पहल की जाये, क्षेत्रवासियों को राहत दिला पायें इसके बावजूद अगर क्षेत्रवासियों की मांगों को नजरअंदाज किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी द्वारा निकटतम भविष्य मे क्षेत्रवासियों के साथ आमजन के साथ किसान मजदूर के साथ सांकेतिक चक्काजाम एवं कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा बिजली की समस्या से किसान परेशान हैँ सरकार को इसका स्थाई हल निकालना चाहिए आये दिन किसान ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन निवेदन कर रहें हैँ फिर भी समाधान नहीं निकाल पाना सरकार की जनविरोधी विचारधारा को प्रदर्शित करता है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय करन ने कहा किसानी को कांग्रेस सरकार ने लाभ का काम साबित कर दिखाया था परन्तु वर्तमान सरकार के रवैये को देख किसानी से हो रहे नुकसान को देख रोजगार की तलाश मे क्षेत्र के युवा पलायन को मजबूर हो रहें हैँ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन ने कहा कोंडागांव जिले मे स्वास्थ्य सेवाएं बद से बदतर हो गयी है सुध लेने वाला कोई नहीं है शासकीय जिला अस्पताल मे ऑपरेशन का पैसा लिया जाता है अस्पतालो मे दवाईयों तक का आभाव है ये सुशासन नहीं साय का कुशासन है इससे बुरा दिन और नहीं हो सकता कांग्रेस पार्टी जनता के हितों मे सदैव लड़ाई लड़ते आई है आगे भी जनसमस्याओं को लेकर हम सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम,शंकर सोढ़ी जिला महामंत्री रितेश पटेल,प्रदेश सचिव सकुर खान,ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन,मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम,पीसीसी सदस्य राजेंद्र साहू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती राज मरकाम,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेमा देवांगन, जनपद सदस्य जेठू पोयाम, अनिल कोर्राम,जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा, शिवलाल मंडावी,नंदू दीवान,कमलेश दुबे, मंगलु नेताम, छबि नेताम,मंडल अध्यक्ष भंवर कौशल, लखमू कोर्राम, सहदेव पोयाम, पिलाराम बघेल, सेवक दीवान, योगेंद्र राठौर, इरशाद खान,योगेंद्र पोयाम, प्रीति भदौरिया, लेखनी प्रधान, रंजीता अग्रवाल,दशरी बाई नेताम,जमुना साहू, सुरेखा मरकाम, महेश्वरी हिड़को,भारती पांडे,गीता मेश्राम सहित भारी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

प्रथम 10तक न्यूज चैनल
एवं पोर्टल को लाईक शेयर सब्सक्राइब करें
और बेल आइकॉन प्रेस करें
समाचार विज्ञापन इंटरव्यू पर्सनल
इंटरव्यू एवं इवेंट कवरेज हेतु संपर्क करें।
8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed