*प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक: 29 अप्रैल 2026* *स्थान: नई दिल्ली* *विषय: राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं को दी बधाई* वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज वर्मा स्वतंत्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया सेल), ने सीबीएसई/राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। श्री वर्मा ने कहा, _”बच्चों की मेहनत रंग लाई है। यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है। जो छात्र अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाए, वे निराश न हों, मेहनत जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी।”_ उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की कामयाबी के पीछे उनका मार्गदर्शन और त्याग सबसे अहम है। *उल्लेखनीय है* कि मनोज वर्मा जी को हाल ही में कोर कमेटी की सहमति से चौथी बार मीडिया सेल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही संगठन ने उनका कद बढ़ाते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र का प्रभारी भी नियुक्त किया है। Post Views: 62 Post navigation वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) तीसरी बार पुनः अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत IHRCCO INDIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया सेल) बनाए गए । *मनोज वर्मा (स्वतंत्र) को अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दो राज्यों महाराष्ट्र /छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक नियुक्त*