*रायपुर।* गौ सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ समाजसेवी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) को अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री लोकेंद्र सिंह पौनिया जी ने बताया कि मनोज वर्मा को गौ रक्षा, गौशाला सुदृढ़ीकरण और गो आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उनके निरंतर प्रयासों को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। नई भूमिका में वे दोनों राज्यों में महासंघ की जिला इकाइयों का गठन, कार्यकर्ता विस्तार और गौ सेवा जन जागरूकता अभियान का संचालन करेंगे। अपनी नियुक्ति पर मनोज वर्मा ने कहा, “गौ माता भारतीय संस्कृति की आत्मा है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना, गो उत्पादों का बाजार तैयार करना और युवाओं को गो आधारित स्टार्टअप से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होगी। महासंघ के मार्गदर्शन में गौ संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देंगे।” अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ देशभर में 20 से अधिक राज्यों में सक्रिय है और गो विज्ञान, जैविक खेती और पंचगव्य उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। मनोज वर्मा की नियुक्ति से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में संगठन को नई गति मिलने की उम्मीद है। Post Views: 7 Post navigation * राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं को दी बधाई*