*पंचूराम ध्रुव प्रथम १०तक न्यूज़* *बस्तर संभाग इंचार्ज* *कोण्डागांव, 30 अप्रैल 2026/* भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), कोण्डागांव द्वारा 05 मई 2026 से 12 दिवसीय निःशुल्क घरेलू अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। प्रशिक्षण के दौरान आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्णतः निःशुल्क रहेंगी। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को एक बार आने एवं जाने का किराया भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मोबाइल रिपेयरिंग एवं चार पहिया वाहन (ड्राइविंग) प्रशिक्षण के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक आवेदक आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अंकसूची, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा 5 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ एसबीआई आरसेटीआई, कोण्डागांव में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9301104537 एवं 7974183998 पर संपर्क किया जा सकता है मनोज वर्मा (स्वतंत्र) प्रधान संपादक प्रथम 10तक न्यूज चैनल 9303754289 Post Views: 48 Post navigation *हेलमेट बैंक: सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सार्थक पहल* *ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।