प्रथम 10तक न्यूज समाचार नई दिल्ली चौपारण थाना क्षेत्र में मनाली रेस्टोरेंट सांझा के सामने खड़ी एक गाड़ी से मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत रामपुर गांव निवासी नरेश चौहान ने चौपारण थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित ने आवेदन में बताया कि वह अपने परिवार के साथ औरंगाबाद से रामगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान चौपारण जीटी रोड सांझा में मनाली रेस्टोरेंट में उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी की और चाय-नाश्ता करने चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर देखा कि गाड़ी से तीन मोबाइल फोन, दो लेडीज पर्स, करीब 50 हजार रुपये नकद, लगभग 9 हजार रुपये के सिक्के तथा अन्य जरूरी सामान चोरी हो चुके थे। चोरी हुए मोबाइल नंबरों में 9340725142, 9142263781 और 9301202302 शामिल हैं। आवेदन में यह भी बताया गया कि चोरी हुए मोबाइल रात करीब एक बजे तक चालू थे। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पंकज कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू की। पुलिस की सक्रियता के बाद चोरी गए मोबाइल फोन, पर्स, चार्जर, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य आवश्यक कागजात बरामद कर लिए गए। हालांकि पर्स में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद और सिक्के चोर लेकर फरार हो गए। पुलिस द्वारा चोरी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी और नकदी बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बरामद सामान पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नकदी की बरामदगी का भी प्रयास किया जाएगा। घटना होटल के सामने खड़ी गाड़ी से हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पीड़ित नरेश चौहान ने चोरी गई नकदी की बरामदगी के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। Post Views: 24 Post navigation पुणे के जोन 6 में डीसीपी डॉ. राजकुमार शिंदे के तबादले के बाद नागरिकों को न्याय मिलने में बाधा । *मुंबई यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री केसरी लाल वर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में हिन्दी पत्रकार दिवस पर नेरुल, मुंबई में 150 पत्रकारों का सम्मान कर मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने रचा नया इतिहास।सुरक्षा कानून लागू करने की मांग *