नेरुल नवी मुंबई महाराष्ट्र
प्रथम 10तक न्यूज
हिन्दी पत्रकार दिवस के अवसर पर नेरुल, मुंबई में आयोजित ‘पत्रकार महापंचायत एवं सम्मान समारोह’ में देश भर से आए 150 चुनिंदा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, मीडिया सेल, *मनोज वर्मा (स्वतंत्र)* ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना तथा देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाकर अनुभवों का आदान-प्रदान करना था। विभिन्न राज्यों से पहुंचे पत्रकारों ने हिन्दी पत्रकारिता की चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर सार्थक चर्चा की।

इस अवसर पर मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने कहा:
“हिन्दी पत्रकार दिवस पर 150 पत्रकार साथियों का सम्मान करके हमने पत्रकारिता के प्रति समर्पण को सराहा है। यह महापंचायत हिन्दी पत्रकारिता के लिए मील का पत्थर साबित होगी और निष्पक्ष लेखन को नई ऊर्जा देगी।” हम सभी पत्रकार साथियों को एक जुट और एक मंच में शामिल होने की जरूरत है क्योंकि पत्रकारों को निष्पक्ष खबर दिखाने ,लिखने ,प्रकाशित करने ,सवाल ,जवाब करने की पूरी तरह से आजादी है स्वतंत्र पत्रकारिता करने से रोकने वाला हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है पत्रकारों की सुरक्षा ,परिवार की सुरक्षा एवं आय का जरिया सरकार को नया कानून पूरे देश भर में लागू किये जाने की मांग को लेकर संगठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा किया गया एवं आए हुए सभी पत्रकारों को शपथ दिलाया गया कि अपने काम को ईमानदारी से करेंगे और सुरक्षा कानून को लागू करने में सभी पत्रकार साथी एक जुट होकर सरकार से मांग करके और प्रदेश के धरना स्थल से लेकर जंतर – मंतर में धरना देने तक साथब्रहने का संकल्प लिया गया।

समारोह के अंत में आए हुए सभी सम्माननीय पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन एवं सम्मानित किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने इस आयोजन को पत्रकार समुदाय के लिए प्रेरणादायक और ऐतिहासिक बताया।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed