*मुंबई, 26 जून 2026 अंधेरी पश्चिम मुंबई महाराष्ट्र oplus_3 * छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने मुंबई में प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंधेरी स्थित इलाइट होटल में मिस एवं मिस्टर इंडिया की तर्ज पर आयोजित भव्य बॉलीवुड अवार्ड समारोह में उन्हें राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने अपने हाथों से मनोज वर्मा को यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक चेतना और जनसरोकार के मुद्दों को निर्भीकता से उठाने के लिए दिया गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अवार्ड स्वीकार करते हुए मनोज वर्मा ने कहा, “यह सम्मान छत्तीसगढ़ की माटी और मेरे पाठकों को समर्पित है। मुंबई की इस चमक-धमक में भी मैं अपनी जड़ों को नहीं भूलूंगा। कलम की ताकत से समाज सेवा जारी रहेगी।” समारोह में फिल्मी सितारों, प्रोड्यूसर्स और देशभर के मीडिया हाउस के संपादकों की मौजूदगी रही। रैंप वॉक और कल्चरल परफॉर्मेंस के बीच यह अवार्ड नाइट मिस एवं मिस्टर इंडिया इवेंट की तरह ग्लैमर से भरपूर रही। ईशा कोपिकर ने कहा, “मनोज जी जैसे पत्रकार लोकतंत्र की असली ताकत हैं। आज बेबाक आवाजों को सम्मान देना जरूरी है।” छत्तीसगढ़ में इस खबर के बाद जश्न का माहौल है। भाटापारा, रायपुर, बिलासपुर के सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए गर्व का क्षण है। Post Views: 11 Post navigation *छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण संगठन को मिली नई ऊर्जा* *श्रीमती रेनू कश्यप बनीं महिला प्रदेश अध्यक्ष*