*प्रथम 10 तक न्यूज़ पंचूराम ध्रुव बस्तर संभाग ब्यूरो चीफ* *ए – हेल्प अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय आवासीय पशु सखी प्रशिक्षण* के दौरान नीति आयोग के केंद्र प्रभारी श्री पी एस नरहरी ने आरसेटी का परीक्षण किया और पशु साखियों से संवाद की । इसके उपरांत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी कोंडागांव द्वारा संचालित पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर और रामकृष्ण मिशन आश्रम , नारायणपुर और पशु चिकित्सालय बड़े कनेरा कोंडागांव का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया जहां उन्होंने पशुओ एवं उनके किए जाने वाले उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की ! आज दिनांक 30.06.2026 को ए – हेल्प अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय आवासीय पशु सखी प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अग्रणी बैंक अधिकारी श्री अशोक प्रदीप मिंज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, बिहान श्री विनय सिंह, NDDB द्वारा प्रशिक्षित ट्रेनर श्री पी एल ठाकुर , एवं DDVS श्री एम बी सिंह द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों को पशु सखी टूलकिट वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए अपने-अपने ग्रामों में पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने तथा पशुधन विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का प्रभावी उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य, पशुपालन प्रबंधन एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया गया। अंत में सभी *प्रशिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ* । मनोज वर्मा (स्वतंत्र प्रधान संपादक 8689975743 Post Views: 6 Post navigation *बॉलीवुड अंदाज में छत्तीसगढ़ का परचम: अंधेरी के इलाइट होटल में मनोज वर्मा (स्वतंत्र) सम्मानित* _मिस एवं मिस्टर इंडिया की तर्ज पर हुए भव्य समारोह में ईशा कोपिकर ने दिया बॉलीवुड अवार्ड_ *एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनांतर्गत खरीफ किसान संगोष्ठी का आयोजन* *आधुनिक कृषि तकनीक एवं शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी*