*प्रथम दस्तक न्यूज़ बस्तर संभाग ब्यूरो चीफ पंचूराम ध्रुव*

उत्तर बस्तर कांकेर, 30 जून 2026/ कृषि विभाग की एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनांतर्गत भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत विनायकपुर में खरीफ किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खरीफ फसल कार्ययोजना, बीज उत्पादन कार्यक्रम, बीजोपचार की विधि, शैलो नलकूप खनन, लैम्पसों में बीज एवं उर्वरक भंडारण-वितरण तथा डीएपी के स्थान पर 20ः20ः0ः13 एवं 12ः32ः16 उर्वरकों के उपयोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। इसके साथ ही उन्नत कृषि तकनीकों, नई फसल किस्मों, जैविक खेती तथा खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों की आधुनिक उत्पादन तकनीकों पर विस्तार से बताया गया। संगोष्ठी में किसानों के समक्ष 17 प्रतिशत नमक घोल उपचार का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर के वस्तु विशेषज्ञ श्री उपेन्द्र कुमार नाग ने जैविक खेती एवं जैविक खाद के उपयोग और उसके लाभों पर किसानों को मार्गदर्शन दिया। संगोष्ठी में पशुपालन विभाग के अधिकारी ने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं, पशुओं के नियमित टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान, उद्यानिकी विभाग द्वारा समेकित उद्यानिकी विकास योजना, ऑयल पाम की लाभकारी खेती, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, टपक सिंचाई योजना तथा मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालन एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से संबंधित जानकारी दी गई। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला प्रबंधक ने किसानों को फसल बीमा योजना की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती जैनबती कोला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी महात्मा तरेता, कृषि विकास अधिकारी मनोज कुमार सरकार, उद्यान अधीक्षक नारायण मुखर्जी, सहायक मत्स्य अधिकारी
मनोज वर्मा (स्वतंत्र)
प्रधान संपादक
प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल
8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *