_संगीत, समाज और पत्रकारिता पर हुई लंबी चर्चा, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को राष्ट्रीय मंच दिलाने पर हुआ मंथन संवाददाता राजेश कुमरे प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल *मुंबई, 19 जून 2026।* बॉलीवुड नगरी मुंबई के प्रसिद्ध शिकारा होटल में सोमवार को एक अहम मुलाकात हुई। भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा से छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने शिष्टाचार भेंट की। करीब एक घंटे चली इस मुलाकात में संगीत, संस्कृति, समाजसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। अनूप जलोटा ने मनोज वर्मा के सामाजिक कार्यों और बेबाक पत्रकारिता की जमकर तारीफ की। मनोज वर्मा ने अनूप जलोटा को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, भजन-कीर्तन परंपरा और पंडवानी गायन से अवगत कराया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच दिलाने का आग्रह किया। पद्मश्री अनूप जलोटा ने कहा, “मनोज वर्मा जैसे पत्रकार समाज का आईना होते हैं। छत्तीसगढ़ की मिट्टी में कला और संस्कृति रची बसी है। जल्द ही छत्तीसगढ़ में एक बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की योजना बनाऊंगा।” मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने अनूप जलोटा को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। अनूप जलोटा ने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार किया। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ के युवा गायकों और भजन मंडलियों को मुंबई में प्लेटफॉर्म दिलाने पर भी सहमति बनी। प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल को लाईक शेयर सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन प्रेस करें समाचार विज्ञापन इंटरव्यू पर्सनल इंटरव्यू एवं इवेंट कवरेज हेतु संपर्क करें 8689975743 Post Views: 128 Post navigation *मिश्रित खेती को अपनाएं किसान – मंत्री श्री रामविचार नेताम* *उपसंभागीय निरीक्षक (डाक) श्री आर.एस. मिश्रा को स्थानान्तरण पर दी गई भावभीनी विदाई*