Post Views: 109 Post navigation लोकेशन नारायणपुर रिपोर्टर विक्रम हालदार *जिला अधिवक्ता संघ जिला नारायणपुर के समस्त अधिवक्तागण 01 दिवसीय सामुहिक आंदोलन पर* नारायणपुर:-* अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम, अधिवक्ता मृत्यु दावा 10 लाख रूपये करने एवं अधिवक्ताओं के परिवार का सामुहिक बीमा करवाने के मांग को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित करने छ0ग0 के समस्त जिले के अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण व जिला अधिवक्ता संघ जिला नारायणपुर के समस्त अधिवक्तागण 01 दिवसीय सामुहिक आंदोलन पर उतरे हैं। जिस कारण उपरोक्त मांगों की पूर्ति हेतु सामुहिक आंदोलन के समर्थन में दिनांक 04/09/2023 को जिला अधिवक्ता संघ जिला नारायणपुर के समस्त अधिवक्तागण 01 दिवस के लिये न्यायालय के कार्यो से सामुहिक रूप से अनुपस्थित थे। लोकेशन नारायणपुर लब डब प्ले स्कूल के नन्हे बच्चों ने मनाया कृष्ण जन्माष्टमी* *नारायणपुर:-* लब डब प्ले स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों ने रंग बिरंगे परिधानों में राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। उन्हे इस पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। तथा मटकी फोड़ तथा माखन खिलाओ प्रतियोगिता आयोजन किया गया। कार्यक्रम की प्रारंभ कृष्ण जी के पूजा अर्चना से हुआ। डायरेक्टर विक्रम हलदार ने कहा कि कृष्ण जी ने कर्म को प्रधानता दी है। हमें अच्छे कर्म करना चाहिए। हम अच्छे कर्म करेंगे तो फल भी अच्छा ही मिलेगा। मटकी फोड़ व दही लूट के पीछे भी यही कारण है कि हम संतुलन व एकाग्रता से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल के डायरेक्टर ने आगे कहा कि हमे अपने अंदर बैठे अंहकार रुपी कंस का वध करना होगा तभी सही रुप से कंस वध होगा। भगवान ने संदेश दिया है कि हर व्यक्ति को अपना कर्म करते रहना चाहिए। फल की चिता नहीं करनी चाहिए। निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सत्य कर्म होता है। इस प्रकार स्कूल के डायरेक्टर विक्रम हलदार ने बच्चों को बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी क्यों मनाया जाता है। इसके पश्चात उपस्थित स्कूल के छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेश भुषा में सुंदर नृत्य किया।आंख में पट्टी बांध कर मटकी फोड़ने तथा श्रीकृष्ण जी को माखन खिलाने का कार्यक्रम आयोजित हुआ।