Post Views: 39 Post navigation रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया* खरोरा- स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्य. विद्यालय खरोरा में विद्यालय स्तर पर भव्य रूप से कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम बडे हर्षोउल्लास से सम्पन्न हुआ। इसमें कक्षा अरूण उदय के भैया बहनों ने श्रीकृष्ण वेशभूषा में कक्षा प्रथम व द्वितीय के भैया / बहनों ने श्रीराधाकृष्ण वेशभूषा में भाग लिये। कक्षा तृतीय से चतुर्थ तक के भैया बहनों ने राधाकृष्ण नृत्य में हिस्सा लिये कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रण अतिथि डॉ. दुर्गा चरण सामल ( कृष्णा हॉस्पिटल खरोरा) विशिष्ट अतिथि नारायण प्रसाद देवांगन, अध्यक्षता प्राचार्य अश्वनी पाटकर के द्वारा श्री कृष्ण के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का परिचय प्राचार्य के द्वारा कराया। गया एवं स्वागत विद्यालय के आचार्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों द्वारा श्रीकृष्ण, श्रीराधाकृष्ण एवं राधाकृष्ण नृत्य वेशभूषा में भाग लिए भैया बहनों को पुरस्कार वितरण किया गया विद्यालय के प्राचार्य ने अतिथियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने पर उनका आभार व्यक्त किया। जिसमे कक्षा अरुण से कक्षा चतुर्थ तक के 150 भैया/ बहनों ने भाग लिए। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में आचार्य / भगिनी व भैया/बहिन एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष भोजपुरी समाज श्री एम एन पांडे जी एवं वरिष्ठ महामंत्री जेपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष रेसलिंग रेसलिंग छत्तीसगढ़ जेपी सिंह जी के द्वारा 15 अगस्त और 16 अगस्त को भोजपुरी भवन रावतभाटा में प्रदेश स्तर का रेसलिंग कराया गया था जिसमें 350 बच्चे भाग लिए थे जो बच्चे गोल्ड मेडल जीते थे वह सभी बच्चे रोहतक हरियाणा गए थे जिसमें से 7 बच्चे गोल्ड सिल्वर ब्रांच मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ और भोजपुरी समाज का नाम रोशन किए हैं