Author: Team manoj

छत्तीसगढ़िया वाद अउ छत्तीसगढ़िया राज लाय बर दिन रात बुता करईया छत्तीसगढ़िया मन ऊपर होवत शोषण अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाईया छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना क़े जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह वर्मा जिला बलौदाबाजार ला ओकर जनम बछर के गाड़ा गाड़ा बधाई एमा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जम्मो सेनानी अऊ मन ला आम जनता ला अऊ छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति और प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल कवरेज करईया मन ला अऊ गोपाल वर्मा ला 10/12/23 के जन्म दिन के गाड़ा गाड़ा बधाई

छत्तीसगढ़िया वाद अउ छत्तीसगढ़िया राज लाय बर दिन रात बुता करईया छत्तीसगढ़िया मन ऊपर होवत शोषण अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाईया छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना क़े जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह वर्मा…

बलौदाबाजार जिले आबकारी विभाग चैन की नींद सोयी है आबकारी का काम पुलिस करते नज़र आ रही आपको बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव द्वारा लगातार अवैध शराब माफियाओं पर लगातार जिले में कार्यवाही की जा रही हैं। थाना हथबंद पुलिस द्वारा ग्राम केसदा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार आरोपी से 52 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त आपको बता दे कि SDOP भाटापारा आशीष अरोरा और हथबंद TI अजय झा के निर्देशन में हथबंद पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार 9 दिसंबर को ग्राम केसदा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया आरोपी से ₹5720 कीमत मूल्य का कुल 52 पाव देशी मसाला शराब तथा शराब जप्त किया गया अपराध क्र. 148/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। प्र.आर टेकचंद सिरमौर, आरक्षक भुवन वर्मा, संतोष साहू, प्रशांत दीवान एवं कमलेश्वर बर्मन की पुलिस टीम द्वारा आरोपी को शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी- बरातू यादव पिता भकला यादव उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब जप्त दूसरी कार्यवाही में भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी सुशांता लकडा के द्वारा शनिवार को ग्राम सुरखी मोड नहर पास मे एक आदमी एक मटमैला रंग के कपडा के थैला मे अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है घटना स्थल पहुचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी गोवर्धन यदु पिता हुलासराम यदु उम्र 22 साल साकिन रामसागरपारा वार्ड भाटापारा शहर जिसके पास से एक मटमैला रंग के कपडा के थैला में देशी मसाला शराब पौवा मिला जिसे निकालकर गिनती किया जो 30 पौवा देशी मसाला शराब होना पाया। गोवर्धन यदु के कब्जा से 30 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब सीलबंद हालत प्रत्येक में 180ml भरी हुई शील लेबल लगा हुआ को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर शील बंद किया गया तथा 4 पौवा देशी मसाला शराब को परीक्षण हेतु सेंपल पृथक से निकाला गया । उक्त शराब रखने व बिक्री करने के संबंध दस्तावेज पेश करने बाबत आरोपी गोवर्धन यदु को धारा 91 जा0 फौ0 के तहत नोटिस दिया गया । उक्त शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में कोई दस्तावेज नही होना बताये आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी का रिमांड प्राप्त किया गया है । थाना भाटापारा ग्रामीण में अवैध जुआ-सटटा, शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है आरोपी- गोवर्धन यदु पिता हुलासराम यदु उम्र 22 साल साकिन रामसागरपारा वार्ड भाटापारा शहर आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी मशाला शराब जप्त तीसरी कार्यवाही शुक्रवार को पेट्रोलिंग सूचना मिल की एक व्यक्ति हिरमी ट्रक यार्ड में अवैध शराब बिक्री कर रहा है सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के ग्राम हिरमी ट्रक यार्ड के पास रेड कार्यवाही की गई जंहा आरोपी मेहतर लहरी पिता कृपा लहरी थाना सुहेला के कब्जे से 32 पाव देशी मशाला शराब कीमती 3840 रुपये को अवैध रूप से बिक्री करते पाए जाने पर जप्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय पेश करने रवाना किया गया है। आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नकुल सिंह ठाकुर, प्रआर 464 पुरेन्द्र साहू आरक्षक 835 बालेश्वर भगत,150 तोपचंद कौशिक विशेष योगदान रहा। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक

विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रुप में प्रदेश के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय पर दांव लगाया है। भाजपा ने यहां चुनाव से पहले किसी को सीएम के चेहरे को पेश नहीं किया था। पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ा गया। लेकिन जीत के बाद एक हफ्ते तक रायपुर से दिल्ली तक सीएम के चेहरे को लेकर मंथन का दौर चला। अब पार्टी ने इस रेस में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगा दी है। कौन हैं विष्णुदेव साय? विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलत: किसान हैं। राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है। 1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विष्णुदेव साय 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1999 में वे 13 वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से फिर से सांसद बने। इसके बाद 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए वे फिर से रायगढ़ से सांसद बने। इस बार केंद्र में मोदी की सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय बनाया। वे 27 मई 2014 से 2019 तक इस पद पर रहे। पार्टी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। इसके बाद विष्णुदेव साय 8 जुलाई 2023 को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया। विष्णुदेव साय 2020 में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। संघ के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। विष्णुदेव साय की इसी मजबूत प्रोफाइल की वजह से उन्हें पार्टी ने सबसे बड़ा पद दिया है। विष्णु देव साय के निजी जीवन पूरा नाम: विष्णुदेव साय जन्म तिथि: 21 फरवरी 1964 उम्र: 59 जन्म स्थान: बगिया, जिला: जशपुर (छत्तीसगढ़) शिक्षा: 10 वीं पास (लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जिला: जशपुर) व्यवसाय: कृषि रुचि: बैडमिंटन, फुटबॉल, किताबें पढ़ना, आदिवासियों का उत्थान और उनके विकास के लिए काम करना, गरीबों की सेवा करना। पिता का नाम: राम प्रसाद साय माता का नाम: श्रीमती जशमनी देवी वैवाहिक स्थिति: विवाहित जीवनसाथी का नाम: श्रीमती कौशल्या देवी पुत्र: एक पुत्री: दो राजनीतिक जीवन 1989: पंच, ग्राम बगिया, बंदरचुआं, कांसाबेल 1990: सरपंच, ग्राम पंचायत, बगिया निर्विरोध) 1990-1998: सदस्य, मध्यप्रदेश विधानसभा, तपकरा 1999: 13 वीं लोकसभा के सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र 2006: प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, छत्तीसगढ़ 2009: 15 वीं लोकसभा सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र 2014: 16 वीं लोकसभा, लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ 27 मई 2014 से 2019: केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय 2 दिसंबर 2022: विशेष आमंत्रित सदस्य, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा 8 जुलाई 2023: राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक

मोहन साहू राज हंस ट्रेवल्स के मालिक एवम् भाजपा भनपुरी मंडल के उपाध्यक्ष युवा सम्राट को छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति और प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के टीम की मनोज वर्मा भामा साहू दुर्गेश वर्मा सुरज पटेल वर्षा के साथ मोहन साहू कोआज 10/12/2023 को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दिया मोहन साहू ने छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के संस्थापक एवम् टीम को बहुत बहुत ?धन्यवाद? कहा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में संचालित अंबुजा सीमेंट संयंत्र में काम कर रहे सभी ठेका श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इसे लेकर गुरुवार को उन्होंने मैनेजमेंट को दोबारा चेतावनी पत्र सौंपा। अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट रवान के मैनेजमेंट को यहां के इंटक यूनियन ने ए पुल, बी पुल और ठेका श्रमिकों की मांग को लेकर कई बार आवेदन सौंपा। उन्होंने यहां काम कर रहे मजदूरों की मांगों को लेकर रायपुर स्थित सहायक श्रम आयुक्त के कार्यालय में त्रिपक्षीय बैठक का भी आयोजन किया था, लेकिन मैनेजमेंट के अड़ियल रवैये और वादाखिलाफी के चलते आज तक समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकल सका। इंटक यूनियन का आरोप है कि कई बार हुई त्रिपक्षीय बैठक में अंबुजा अडानी सीमेंट मैनेजमेंट का कोई भी जिम्मेदार प्रतिनिधि मौजूद नहीं होता। यूनियन के सदस्यों को समय-समय पर प्रबंधन द्वारा प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है। इंटक यूनियन की सदस्यता लेने पर नौकरी से निकालने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। मजदूरों ने कहा है कि अगर उनकी मांगें इस बार पूरी नहीं की गईं, तो वे इंटक यूनियन के बैनर तले 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र के मैनेजमेंट की होगी। अंबुजा अडानी सीमेंट रवान प्लांट के मजदूरों की प्रमुख मांगें कालीन ड्यूटी में ले रहे श्रमिकों से 8 घंटे का शिफ्ट किया जाये, एवं सप्ताहिक अवकाश दिया जावें। पिछले 3 वर्ष का पेकिंग प्लांट श्रमिकों का DA नहीं जोड़ा गया है उसे जोड़ा जाये । आल अलाउंस को टन वेज से अलग किया जाये। पेकिंग प्लांट की श्रमिकों को वैगन का गेट बंद करने एवं खोलने के लिये अलग से श्रमिक रखा जाए। वेजबोर्ड समझौता का एरियस बनाकर जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। पेकिंग प्लांट में कार्यरत लोडर श्रमिकों को सीएमए का जो समझौता हुआ है। उसका जानबूझकर अवैधानिक रूप से उल्लंघन किया जा रहा है। सभी श्रमिको को ESIC, मेडिक्लेम सुविधा एवं PF का लाभ दिया जाए, ठेका श्रमिको को अधिकांस महिनो में विलम्ब से वेतन दिया जाता है, उसे समय पर दिया जाए, सभी सुरक्षा उपकरण दिया जाए, गेट पास, पेमेंट स्लिप, पंचिग बनाया जाए, सप्ताहिक अवकाश, आकस्मिक अवकाश एवं हॉलीडे अवकाश दिया जाए तथा कार्यरत समस्त ठेका श्रमिकों को वैधानिक रूप से ओवर टाइम का डबल भुगतान किया जावे। सभी श्रमिकों को कार्यानुसार न्युनतम मजदूरी दरो के हिसाब से वेतन भुगतान किया जाए जो की 200/- रू. नगदी भुगतान किया जाता है जो नियमानुसार गलत है जिसे बंद कर बैंक खाता में भुगतान किया जाए। मांइस में कार्यरत माँ शारदा एसोसियेट के मजदूरों को केन्द्रीय श्रम के तहत विगत 4 वर्षों का DA नहीं दिया गया है एवं मेडिकल छुट्टी नहीं दिया जाता है । नारायण प्रसाद ठेका के अंतर्गत सेवामुक्त किये श्रमिकों को तथा टी.सी. जैन के ठेका में कार्यरत श्रमिक ईश्वरी ध्रुव पूर्ववत कार्य पर रखा जावे। पेकिंग प्लांट में कार्यरत सभी श्रमिकों को ई.एल.सी. एल. का नगद भुगतान शीघ्र किया जाये। कार्यरत समस्त ठेका श्रमिकों का अनेक वर्षों से कोई वेतन वृद्धि नहीं हुई है उसमें वार्षिक वेतन वृद्धि की जावे तथा ग्रेडेशन किया जाये। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक

छत्तीसगढ़ के धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल को बहुत-बहुत बधाई दिए मुंबई से प्रथम दस्तक न्यूज़ के संस्थापक अध्यक्ष एवं अध्यक्ष मनोज वर्मा ने छत्तीसगढ़ के तमाम विधायक को बधाई संदेश भेजें हैं और छत्तीसगढ़ के पत्रकार संगठन के टीम के सभी साथी भामा साहू दुर्गेश वर्मा सूरज पटेल वर्षा जी वेद प्रधान जी और साथी के साथ अनुज शर्मा धरसीवा विधानसभा के विधायक को सुभाकमनाएं और बधाई दिए अनुज शर्मा ने हमारे छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और हमेशा हर काम में साथ देने का और सहयोग करने का आश्वासन दिया अनुज शर्मा एक सुपर स्टार भी है और फिल्म इंडस्ट्री के सभी साथी को धन्यवाद दिया बीजेपी के एक सदस्य के रूप में अपने आप को सदस्य के रूप मानती है और कार्य करता हु कहता है और सभी जनता के आशीर्वाद से जनता का सेवा करने की बात कही विशेष रूप में सभी पत्रकार एवम सभी न्यूज़ चैनल वाले को विशेष धन्यवाद कहा

बलौदाबाजार, कलेक्टर चंदन कुमार ने बलौदाबाजार में अनाधिकृत दुकानों में सिलेंडर बेचने की शिकायत को बड़ी गंभीरता से लिए है। उन्होने तत्काल खाद्य को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत विभाग ने कार्रवाई करते हुए बलौदाबाजार नगर के तीन दुकानों से 97 नग घरेलू,कमर्शियल खाली एवं भरे हुए सिलेंडर जब्त किया गया है। जिसमे शुभ कदम शूज सेंटर से 12,राजेश नागदेव के प्रतिष्ठान से 9 नग, इसी तरह भाटापारा मेन रोड के पास,खपरी मोड़ नजदीक प्रकाश दास के निवास स्थान में उनकी अनुपुस्थिती पर शुभम परियानी से 76 नग सिलेंडर जब्त किया गया है। मौके पर अवैध रिफिलिंग करते भी पाया गया है। उक्त जब्त सिलेंडर को मेसर्स मां महामाया गैस एंजेसी करमदा,मारुति गैस एजेंसी अर्जुनी के सुपुर्दगी में रखा गया है। उक्त कार्रवाई द्रवित पेट्रोलियम गैस ( प्रदाय एवं वितरण विनियम ) आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लघन के तहत किया गया है। जिसमे आगे कारवाई हेतु कलेक्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उक्त कर्रवाई खाद्य अधिकारी विमल दुबे के नेतृत्व में सहायक खाद्य अधिकारी सुशील टंडन, खाद्य निरीक्षक अमित शुक्ला,रामनारायण साहू, तलेश यादव के टीम द्वारा किया है। साथ ही खाद्य अधिकारी द्वारा चेतवानी दी गई है की अनाधिकृत दुकानों में सिलेंडर ना रखें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक

कलेक्टर चंदन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा गुरुवार को वीरभूमि सोनाखान पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्मारक स्थल, मुख्य कार्यक्रम स्थल, गार्डन आदि का निरीक्षण कर शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच की रंग- रोगन, सजावट के साथ ही अन्य कार्यक्रमो के पंडाल का निर्माण, शौचालय, पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभावित वीआईपी मूवमेंट को दृष्टिगत रखते हुए हैलीपेड निर्माण, वाहन पार्किंग सहित मेले में लगने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्दश दिए। इसके पश्चात उन्होंने स्मारक स्थल पहुंचकर स्मारक तथा संग्रहालय की साफ सफाई व सजावट करने के निर्देश दिए । उन्होंने स्मारक स्थल के निकट स्थित गार्डन का भी निरीक्षण किया और गार्डन की दीवारों की रंगाई -पुताई करने तथा लाइटिंग को सुधारने कहा। बिजली की पर्याप्त व्यवस्था हेतु सीएसपीडीसीएल के अधिकारी को रात्रि में बिजली कटौती नही करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को पार्किंग सहित सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी करने कहा गया। इस दौरान शहीद वीर नारायण सिंह के प्रपौत्र श्री राजेंद्र दीवान ने कार्यक्रम आयोजन एवं तैयारी के सम्बंध में जानकारी दी और जिला प्रशासन से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की। ज्ञातव्य है कि हर वर्ष 10 दिसंबर को वीरभूमि सोनाखान में श्रध्दा, गौरव एवं शौर्य के प्रतीक के रूप में शहीद वीर नारायण सिंह शहीद दिवस मनाया जाता है।इस अवसर पर मेले का आयोजन 8 दिसंबर से प्रारंभ होकर 10 दिसंबर तक होता है। इस दौरान अपर कलेक्टर वीसी एक्का,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीएम अंशुल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक Previous Post

छत्तीसगढ़ के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल को बहुत-बहुत बधाई दिए मुंबई से प्रथम दस्तक न्यूज़ के संस्थापक अध्यक्ष एवं अध्यक्ष मनोज वर्मा ने छत्तीसगढ़ के तमाम विधायक को बधाई संदेश भेजें हैं और छत्तीसगढ़ के पत्रकार संगठन के टीम के साथी भामासाहू दुर्गेश वर्मा सूरज पटेल वर्षा जी वेद प्रधान जी और साथी के साथ पुरंदर मिश्रा जी उत्तर विधानसभा के विधायक को सुभाकमनाएं और बधाई दिए पुरंदर मिश्रा जी ने हमारे छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और हमेशा हर काम में साथ देने का और सहयोग करने का आश्वासन दिया पुरंदर मिश्रा जी जगन्नाथ मंदिर का कर्ताधर्ता है आप सभी जनता और अपने सभी कार्यकर्ता को भगवान मानती है वह बीजेपी के एक सदस्य के रूप में अपने आप में मानती है और सभी जनता के आशीर्वाद से जनता का सेवा करने की बात कही विशेष रूप में सभी पत्रकार एवम सभी न्यूज़ चैनल वाले को विशेष धन्यवाद कहा

विधानसभा का चुनाव संपन्न हो गया है। भूपेश बघेल की सरकार बदल गई है। अब बदली राजनीतिक समीकरण को लेकर केवल राजनीतिक दल के लोग ही नहीं चिंतन कर रहे हैं बल्कि आम लोग और किसान भी चिंतन कर रहे यह भी सोच रहे हैं कि 5 साल में कई ऐतिहासिक करने के बाद भी भूपेश बघेल सरकार क्यों बदल गई। घोषणा पत्र भी भाजपा की तुलना में कांग्रेस का मजबूत था इसके बाद भी लोगों ने भूपेश बघेल को क्यों नकार दिया, इसको लेकर लोक चर्चा में लगे हुए सरकार चली गई हो लेकिन बघेल कई मायने में किसानों याद आएंगे। खास तौर पर धान की कीमत को बढ़ाने को लेकर बघेल को ही याद करेंगे।विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने वाली है। भूपेश बघेल की सरकार अब सत्ता से बाहर है,लेकिन हमेशा की तरह लोग अब चिंतन मनन और मंथन में लग गए हैं। बीते 5 साल के भूपेश बघेल के कार्यकाल को याद की कर रहे हैं कि उन्होंने क्या किया और क्या नहीं किया। इस मामले में किसान वर्ग सबसे आगे हैं,किसानों का कहना है कि भूपेश बघेल ने ही आज धान की कीमत बढ़ाई है। यदि भाजपा आज 3100 रुपए दे रही है तो इसका श्रेय भी भूपेश बघेल को ही जाता है,क्योंकि यदि भूपेश बघेल धान की कीमत 2800 नहीं करते तो शायद भाजपा भी धान की कीमत इतनी नहीं देती। यही वजह है कि सरकार तो भले चली गई है लेकिन किसान भूपेश बघेल को हमेशा याद रखेंगे कि उनकी उपज की वास्तविक कीमत दिलाने में भूपेश बघेल की ही महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्ज माफी और धान की कीमत बढ़ाकर भरी थी किसानों की झोली किसानों का मानना है कि पिछले 5 साल में किसान काफी समृद्ध हुए हैं। 5 साल पहले धान की कीमत 1700 रुपए मिलती थी,जिसे भूपेश बघेल ने 2500 रुपए किया उसके बाद इस बार 2800 किया था। इसके बाद ही भाजपा ने 3100 देने का वादा किया। इसके अलावा 5 साल पहले जो ऋण माफी की थी इससे किसान काफी सुदृढ़ हुए थे। अधिकतर किसानों का यही मानना है कि कर्ज माफी से ज्यादा प्रभावशाली धान की कीमत बढ़ाना रहा, क्योंकि बढ़ी हुई कीमत हर साल मिलनी है,इससे किसानों को फायदा होगा जबकि समर्थन मूल्य हर साल 100 से 150 रुपए ही बढ़ता है। इस तरह किसानों को यही मानना है कि 5 साल में किसानों के लिए भूपेश बघेल ने बहुत कुछ किया था। स्वामी आत्मानंद स्कूल भी रही उपलब्धि गांव के किसानों, गरीबों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिलाने शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद स्कूल भी भूपेश बघेल की बहुत बड़ी उपलब्धि रही है। इसके लिए भी लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे। इससे पहले सरकारी स्कूलों की हालत सभी जानते हैं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में बड़े लोगों के बच्चे ही पढ़ सकते हैं,इस अवधारणा को खत्म करते हुए गांव के गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भर्ती करने की सोच केवल भूपेश बघेल ने ही बदली थी। वहीं इस बार अपने घोषणा पत्र में केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त की शिक्षा देने वाले थे,यह भी एक बड़ी सौगात हो सकती थी। आगे अब सरकार बदल जाने के बाद क्या होगा इसको लेकर संशय बना हुआ है। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक

You missed