Uncategorized बंगाल की खाड़ी में बने तूफान मिचोंग के असर से प्रदेश के पूर्वी और अरब सागर में बने चक्रवात से आ रही नमी के असर से 4 दिसंबर की रात से शुरू हुई बारिश 5, 6 और 7 दिसंबर को भी रुक रुक कर होती रही। आसमान में घने बादल छाए हुए है। मौसम में लगातार हो रही तब्दीली से किसानों को फसल की चिंता सताने लगी है हवा चलने से तापमान कम हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी मेहनतकश किसानोे ने अपने खून पसीना सींचकर धान की बम्पर पैदावार ली है। किंतु पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानो की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 5 दिनों से मौसम में आए एकाएक बदलाव से क्षेत्र में 3 दिनो से बेमौसम बारिश हो रही है लिहाजा किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। बादल छाए रहने के साथ दो-तीन दिन से हो रही बारिश से धान की कटाई मिजाई के अलावा समिति में धान खरीदी कार्य पर विराम लग गया हैं। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने खेती किसानी चौपट कर दी है। खेत खलिहान गीले हो गए हैं जिसमें ट्रैक्टर या अन्य मशीने नहीं चल पाएगी। ऐसे में अब मौसम भी खुलता है तो कटाई मिजाई के लिए किसानों को खेतों के सूखने तक इंतजार करना होगा। मुंडा के कृषक पोखराज साहू मेलाराम रजक सुमेर वर्मा हरिशंकर साहू धनगांव के तुलसी मनहरे कोहरौद के किसान पन्ना रजक हंस रजक सालिक पटेल ने बताया कि खराब मौसम ने फिर एक बार किसानों को परेशानी में डाल दिया है। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद मंगलवार से लेकर गुरुवार तक सुबह से लेकर शाम तक रिमझिम बारिश होती रही बारिश और ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गए हैं। बारिश के चलते कृषि कार्य ठप हो गए हैं। कटाई मिजाई के दौर में बारिश होने से परेशानी बढ़ गई है वर्तमान में लगभग 30 फ़ीसदी धान कटाई कार्य बचा हुआ है बारिश होने से खेतों का धान फिर भीग गया है। किसानों ने बताया कि बारिश होने से धान की फसल प्रभावित हो रही है बारिश से खड़ी फसल नरम होकर गिरने लगी है वही कट चुका धान भीग रहा हैं। मौसम की मिजाज को देखते हुए किसानो की माथे पर चिन्ता की लकीरे साफ तौर पर देखी जा रही है। वही कई ऐसे किसान है जिनके पास अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए जगह का अभाव जिसके चलते बेमौसम बारिश से अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक December 8, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized रायपुर 7 दिसंबर 2023। रायपुर कोर्ट में कोयला घोटाला मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 लोग कोर्ट में हाज़िर नहीं हुए। कोर्ट में हाजिर नहीं होने की वजह से तीसरी बार कोर्ट ने देवेंद्र यादव समेत 9 लोगो को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने 9 आरोपियों को फिर से नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस नेता आरपी सिंह, विनोद तिवारी, रोशन सिंह, पीयूष साहू, नारायण साहू, मनीष उपाध्याय को जारी किया गया। इधर जेल में बंद आरोपियों के जेल से कोर्ट नहीं आने पर ईडी वकील ने आपत्ति दर्ज की।आपत्ति के बाद जेलर को कोर्ट में तलब कर जज ने फटकार भी लगायी। जिसके बाद आनन फ़ानन में जेल प्रशासन ने लंच के बाद वीडियो कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए कोर्ट में पेशी करायी। दरअसल कोयला घोटाले केस में जेल में बन्द सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोईन, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी सहित अन्य लोगों को कोर्ट में पेश होना था। लेकिन मामले से जुड़े आरोपी पिछली तीन पेशी से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं, ना ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ रहे हैं। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख़ 6 जनवरी तय की है। रानू साहू की जमानत पर आज सुनवाई कोयला घोटाले में ईडी की गिरफ्त में आई छत्तीसगढ़ की महिला आईएएस रानू साहू पर फैसला आ सकता है। बिलासपुर हाईकोर्ट में कल उनके जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। महिला अधिकारी रानू साहू को इसी साल के जुलाई में ईडी ने गिरफ्तार किया था। उनपर कथित कोयला घोटाले में शामिल होने का आरोप ईडी की ओर से लगाया गया था। वह फ़िलहाल जेल में बंद है। इस पूरी कार्रवाई के बाद राज्य सरकर ने उन्हें सेवा से निलंबित भी कर दिया था। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक December 8, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized प्रेस विज्ञप्ति करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर करणी सेना परिवार ने रायपुर में किया उग्र विरोध प्रदर्शन ज्ञात हो कि बीते 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में दिन दहाड़े घर में मिलने के बहाने से आकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्ममता से हत्या कर दी गई जिससे सम्पूर्ण देश भर में क्षत्रिय समाज आक्रोशित है और न्याय की मांग कर रहा है। उसी कड़ी में करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ के प्रमुख वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में करणी सेना की पूरी टीम ने एकजुट होकर दिनांक 06 दिसंबर 2023 को मध्यान्ह 03 बजे से रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें उग्र रूप से प्रदर्शन के साथ यह मांग की गई कि जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ़्तारी हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तभी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी को श्रद्धांजलि अर्पित मानी जाएगी और यदि प्रशासन जल्द ही अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम नहीं उठाता तो देश भर में करणी सेना के भीषण विरोध प्रदर्शन का सामना करने के लिए तैयार रहे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ करणी सेना अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के साथ करणी सैनिकों ने मरीन ड्राइव से कलेक्टरेट परिसर रायपुर तक पदयात्रा कर कलेक्टर रायपुर एवं राज्यपाल छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द गोगामेड़ी जी के हत्यारों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की। December 6, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized ? ? श्रीमती वर्षा जैन छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन की कानूनी सलाहकार नियुक्त। ? ? छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष माननीय श्री मनोज वर्मा जी ( स्वतंत्र) ने एडवोकेट श्रीमती वर्षा जैन को संगठन का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है अतः श्रीमती वर्षा जैन की नियुक्ति नए आदेश के आने तक वैद्य रहेगा । हम इनकी उज्ज्वल भविष्य भविष्य की कामना करते हुए संगठन के प्रति निष्ठावान,जागरूक,संगठन की जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी लगन ,तन ,मन धन से पूरी टीम को साथ लेकर चलने का निष्पक्ष सफल प्रयास करेंगी इसी आशा के साथ । इनकी नियुक्ति पर संगठन की महिला सेल की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती भामा साहू ,इंद्राणी निषाद, दुर्गेश वर्मा,ईश्वर ध्रुव,,सूरज पटेल ,एवं संगठन के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। December 6, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized *अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर (मीडिया) मनोज वर्मा ने सभी विधायकों को दी जीत की बधाई।* *समाचार मुंबई महाराष्ट्र* विधानसभा के पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे घोषित होते ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर ( मीडिया) माननीय श्री मनोज वर्मा जी ने 5 राज्यों के सभी नवनियुक्त विधायको को जीत की संगठन की ओर से बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा की इस बार के चुनाव नतीजे वाकई चौकाने वाला रहा । बी जे पी ने तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने में सफल हुआ तो कांग्रेस ने सिर्फ तेलंगाना राज्य में अपना कब्जा जमाया। श्री वर्मा जी (स्वतंत्र) ने प्रेस वार्ता को जानकारी देते हुए बताया की हम हमारी संगठन की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 90 विधान सभा से जीत कर आए । विधायकों एवं छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एवं सभी केबिनेट मंत्री महोदय से अपनी टीम छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के साथ मिलकर जीत की बधाई पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं संगठन का प्रतीक चिन्ह देकर सभी से भेट मुलाकात करने की तैयारी कर लिया गया है श्री वर्मा जी( स्वतंत्र)ने बताया की वे बहुत जल्द छत्तीसगढ़ का दौरा प्रवास पर रहेंगे ।बतादें की इस माह होने वाले समाज की बैठक में भी शामिल होने की संभावना है इसी दिन संगठन की तरफ से 2024 की दिनदर्शिका (कैलेंडर) का विमोचन भी किए जाने की तैयारी किया जा रहा है श्री वर्माजी (स्वतंत्र) नेकहा की राजनैतिक हलचल के साथ अगले पांच साल के लिए सत्ता की चाबी हाथ में आने पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त विधायकों को एक बार पुनः मेरी और हमारी पूरी टीम की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। December 6, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसरंगी के विद्यार्थियों का को-ऑपरेटिव बैंक में औद्योगिक भ्रमण ..** खरोरा:– समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसरंगी के बैंकिंग विषय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने को-ऑपरेटिव बैंक कोसरंगी में जाकर बैंकिंग प्रणाली की जानकारी ली, जिसमें बैंक प्रमुख तरुण कुमार वर्मा और जनार्दन निषाद द्वारा बच्चो को बैंकिंग विषय की विस्तारपूर्वक जानकारी जानकारी दिया जिसमें बैंक में खाता कैसे खुलवाया जाता है, जमा पर्ची निकासी पर्ची, किसान क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज ,योग्यता, और बैंक से किसानों को कैसे ऋण उपलब्ध कराया जाता है, साथ ही बैंको द्वारा ग्राहकों को जो सुविधा दी जाती है डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड, इत्यादि के बारे में बताया गया, इस दौरान शाखा प्रबंधक जी ने कहा कि इस तरह व्यवसायिक शिक्षा का संचालन निश्चित तौर पे बच्चो को लाभदायक है और जिससे प्रैक्टिकल तौर पर ज्ञान अर्जित करके अपने हुनर को शिखर तक पहुंचा सकते है , इस दौरान व्यवसायिक शिक्षक सुरेश साहू जी ने बताया कि बैंको में भ्रमण कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कौशल क्षमता को विकसित करना है जिसमें प्रारंभ से ही बच्चो को तकनीकी रूप से बैंकिंग सेक्टर में ज्ञान अर्जित कर आने वाला समय में भविष्य में ही रोजगार के अवसर प्राप्त हो ! November 29, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने प्राथमिक विद्यालय केशला में बांटा सेलेक्टेड स्टैंड बैग। ** खरोरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय केशला में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बैकुंठ के द्वारा सी एस आर मद से जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,शाला प्रबंधन विकास समिती के अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों,सरपंच ग्राम पंचायत केशला के गरिमामय उपस्थिति में शाला के सभी बच्चों को सेलेक्टेड स्टैंड बैग वितरण किया गया ।अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बैकुंठ के सी एस आर सीनियर आफिसर श्री राहुल देव ने बताया कि यह बैग प्राथमिक विद्यालय के बच्चो के लिए विशेष रूप से आई आई टी द्वारा डिजाइन किया गया है । प्राथमिक शाला के बच्चे जमीन में बैठकर पढ़ाई करते हैं जिसके फलस्वरूप छोटे छोटे बच्चों को कमर दर्द की समस्याओ एवं झुककर लिखने से आंखों में कमजोरी आने की समस्याओ से ग्रसित हो रहें हैं।बच्चों की इन समस्याओ को देखते हुए आईआईटी के द्वारा यह सेलेक्टेड स्कुल बैग को डिजाइन किया गया है ।इस सेलेक्टेड स्टैंड बैग को बच्चे अपने घर ले जा सकतें,उस बैग में अपनी सभी कापी पुस्तक रख सकते हैं एवं पढ़ाई के समय स्टैंड को अलग कर अध्यापन कार्य कर सकतें हैं ।ग्राम पंचायत केशला के सरपंच विनोद देवांगन ने अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के सीएसआर सीनियर ऑफिसर से अनुरोध किया कि आप के कंपनी के द्वारा जब कभी भी इस तरह की योजना लायें तो हमारे ग्राम पंचायत एवं यहां की स्कूलों को पहले प्राथमिकता देवें ।जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक गोस्वामी ने कहा कि मैं भी सरकारी स्कूल में पढ़ाई की है।मुझें कक्षा दसवीं में बेंच में बैठने का सौभाग्य मिला।शासकीय शालाओं में खासकर प्राथमिक शालाओं में टेबल बेंच का अभाव रहता ।आप लोगों को आज अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ओर से जो सेलेक्टेड स्टैंड बैग की सुविधा दी जा रही है उसका भरपुर फायदा उठायें और अच्छी पढ़ाई करें । सेलेक्टेड स्टैंड बैग वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत तिल्दा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक गोस्वामीजी,ग्राम पंचायत केशला के सरपंच विनोद देवांगनजी,मूलचंद देवांगन पंच,अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बैकुंठ के सीएसआर सीनियर ऑफिसर राहुल देव,असिस्टेंट सीएसआर ऑफिसर मुन्ना प्रबंधन विकास समिती के अध्यक्ष श्रीमती शांति देवांगन,उपाध्यक्ष श्रीमती मानसी गेण्ड्रे,पालक समिति ।।अं के सदस्य श्रीमती रेवती देवांगन,सुकृति देवांगन,डिगेश्ररी देवांगन,बिहान योजना से सुश्री निशा,अनुज चन्द्राकर,संस्था प्रमुख संतोष कुमार वर्मा,जयप्रकाश टंडन,लता देवांगन,अंजनी गिलहरे,गणेश्वरी नवरंगें,प्रियंका सिदार,रेखा देवांगन,किरण वर्मा,अरुणा वर्मा,इंदु देवांगन ,रसोईया लक्ष्मी बंजारे,भुखैया,गायत्री सिन्हा उपस्थित रहे । November 29, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized प्रेस विज्ञप्ति कार्तिक पूर्णिमा पुन्नी मेला के अवसर पर करणी सेना ने की खारुन गंगा महाआरती दिनांक 27 नवंबर 2023 | महादेव घाट, रायपुर में कार्तिक पूर्णिमा की संध्या को खारुन गंगा महाआरती एवं हटकेश्वर महादेव पूजन संपूर्ण विधि विधान से संपन्न हुआ। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा आरंभ की गई यह परंपरा जिसमें प्रत्येक माह की पूर्णिमा की संध्या को बनारस की तर्ज पर इस महाआरती का आयोजन किया जाता है निरंतर क्रम में 13वीं बार संपन्न हुई जिसमें शहर भर के श्रद्धालुओं की बृहद संख्या में उपस्थिति रही। करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ एवं माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति द्वारा आयोजित यह महाआरती हमेशा की भाँति भजनों की सुमधुर प्रस्तुति से सराबोर रही जिसने समस्त आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरती से पूर्व सभी ने साथ मिलकर एक स्वर में खारुन एवं भारत की समस्त नदियों को मातृ स्वरूप मानकर कृतज्ञ भाव से स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने की शपथ ली। खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव जी की आरती प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा सम्पूर्ण विधि-विधान से अगरबत्ती, धूप, पुष्प एवं दीपक द्वारा संपन्न हुई। पुन्नी मेला के आगंतुकों के लिए भी यह आरती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आगंतुक श्रद्धालुओं को दीप उपलब्ध कराए गए, जिन्हें आरती के पश्चात् माँ खारुन को देव दीपावली के उल्लास स्वरूप समर्पित कर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आगंतुक श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी का वितरण किया गया। श्री तोमर के अनुसार उन्होंने जिस संकल्प के साथ इस मुहिम की शुरुआत की थी वो आज एक विशाल महापर्व के रूप में सफ़ल होती दिखाई दे रही है। श्री तोमर ने समस्त श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्म प्रेमियों को यह जानकारी देते हुए आमंत्रित भी किया कि माँ खारुन गंगा महाआरती जनसेवा समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं के साथ मिलकर अगले माह मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन 26 दिसंबर 2023 को इस महाआरती का वार्षिकोत्सव अत्यंत भव्य रूप से धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा जिसमें देश के सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर जी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। November 28, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के विंग जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी को भारी समर्थन मिल रहा है हर विधानसभा क्षेत्र में जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़िया के लिए हित और छत्तीसगढ़िया को हर जगह न्याय छत्तीसगढ़ में स्वास्थ शिक्षा एवम् तमाम मुद्दा में आउट सोर्सिंग को ले कर एवम् छत्तीसगढया को सबसे पहला स्थान देने छत्तीसगढ़िया भाई बहन को कभी भी कोई रोजी मजदूर में व्यापार में उद्योग में सभी जगह छत्तीसगढ़ियों का पहला अधिकार रहेगा नशा मुक्त छत्तीसगढ़ भ्रष्ट चार मुक्त छत्तीसगढ़ चिटफण्ड में गरीब जनता की पैसा वापसी बजट प्रावधान कर जल जंगल जमीन में पहला हक अधिकार रहेगा शिक्षा बजट को दोगुनी महतारी भाखा प्राथमिक शिक्षा करना छत्तीसगढ़िया खिलाड़ी को मान सम्मान किया जाएगा ठेका देखा पद्धति से रोजगार पद्धति दूरदर्शन में छत्तीसगढ़ी को लाना हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है अमित बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ में सभी हर गांव के मां बहन दाई दीदी लइक सियान को हाथ जोड़ कर निवेदन किया है की इस बार आप लोग कोई भी पार्टी आए लालच में ना आए दारू पैसा लुगरा साड़ी बिछिया या अन्य लुभावना चीज में ना आए और अपना मत सही आदमी को दे जो आपकी भविष्य में सेवा कर अपने छत्तीसगढ़ महतारी के सेवा करे सब छत्तीसगढ़ीया को समझे इस बार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी( छड़ी छाप ) गोटानी छाप में वोट करे आप सब के आशीर्वाद ??अमित बघेल ?? प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल टीम रायपुर छत्तीसगढ़ ? November 9, 2023 Team manoj No Comments ⌈
Uncategorized … फोटोः बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रण में सवालों की बौछार – भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े का दौरा और जनसंपर्क तेज रायपुर। सड़क… सिंचाई… शिक्षा…स्वास्थ्य… कुछ भी तो नहीं है। अच्छी शिक्षा या बेहतर स्वास्थ्य के लिए आज भी लोग रायपुर-बिलासपुर पर आश्रित हैं। वह भी तब, जब संपत्ति बिगड़े। मकान, खेत या जमीन बिके। फिर भी यदि यह विकास है तो भला यह कैसा विकास है? दरअसल, इस खबर का केंद्रबिंदु बिलाईगढ़ विधानसभा है। क्योंकि अव्वल तो यहां चुनावी रंग जमा हुआ है और जब नेता किसी के दरवाजे पर वोट मांगने जाए तो फिर जनता भी सवाल तो पूछती ही है। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े भी इन दिनों धुआंधार दौरे और जनसंपर्क अभियान में पसीना बहा रहे हैं। आमजन से डॉ. जांगड़े डोर टू डोर मुलाकात कर रहे हैं। इस बीच कई ऐसे भी सवाल आ रहे हैं, जो बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की दुर्गति की गवाही दे रहे हैं। और, यही सब सवाल बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े के चुनावी मुद्दे भी हैं। चर्चा में भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े ने बताया, कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए किए गए 36 वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल हैं। जरूरतमंद पात्र हितग्रागी भी आवास से वंचित हैं। सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसान हलाकान हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है। यहां के युवाओं को अच्छी शिक्षा के लिए तथा आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए रायपुर और बिलासपुर पर आश्रित रहना पड़ता है। अच्छी शिक्षा या बेहतर स्वास्थ्य का लाभ लेने के लिए लोगों को महंगा खर्च वहन करना पड़ता है। जमीन-जायदाद बेचना या गिरवी रखना पड़ता है। साथ ही कांग्रेस के लोगों के भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कांग्रेस के लोगों ने क्षेत्र के लोगों को अब तक गुमराह करने का ही काम किया है। डॉ.दिनेश लाल ने आगे कहा, अपनी बात करुं तो मैं और मेरी धर्मपत्नी पेशे से डॉक्टर हैं। दर्द की मर्म को हम बखूबी समझते हैं। वहीं चुनाव के लिहाज से बिलाईगढ़ विधानसभा का माहौल अब तेजी से बदल रहा है और जनता भाजपा पर ही अपना विश्वास प्रकट कर रही है। उन्होंने बताया कि, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी आधार पर डॉ. जांगड़े बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनता से इस चुनाव में कमल खिलाने की अपील कर रहे हैं। ……… November 9, 2023 Team manoj No Comments