Uncategorized वेस्ट पदार्थों से बेस्ट सजावटी सामान बनाना सीख रहे बच्चे समर कैम्प में। मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार बलौदाबाजार के शासकीय पूर्व माध्यमिक नवीन शाला में आयोजित समर कैम्प में छात्र छात्राओं को वेस्ट पदार्थों से बेस्ट सजावटी सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा तो सामने आ रही है साथ ही उनके अंदर घर के साथ शहर को कचरा मुक्त व पर्यावरण को शुद्ध रखने का मनोभाव भी जागृत करने का कार्य स्कूल की शिक्षिकायें कर रही है। शासन के आदेश के बाद जिले के स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जहाँ बच्चों को वेस्ट पदार्थों का ऊपयोग कर सजावट के सामान बनाने प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें बच्चे बडे़ ही उत्साह से भाग लेकर सजावटी सामान बनाने के साथ ही मेंहदी लगाना पेंटिंग बनाने सहित अन्य चीजों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। बलौदाबाजार के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में समर कैम्प आयोजित किया गया है जहाँ बच्चे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और वेस्ट पदार्थों से घरेलू सजावटी सामान बनाने की कला के साथ ही मेंहदी लगाना पेंटिंग बनाना, पैरदान बनाना के साथ बहुत घर के सजावटी सामान बनाने की कला में पारंगत हो रहे हैं विघालय की प्रधान पाठक एहुति वर्मा ने बताया कि वेस्ट पदार्थों का कैसे ऊपयोग करे इसका यहाँ पर समर कैंप में बताया जा रहा है सुबह 8 बजे से 10 बजे तक क्लास लगती है जहाँ बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाता है। वेस्ट पदार्थों के सदुपयोग से हमारे आसपास कचरा नहीं फैलेगा और पर्यावरण प्रदूषण भी रूकेगा। बच्चे बडे़ ही उत्साह से समर कैम्प में भाग ले रहे हैं। और इस कार्यक्रम से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को भी सामने लाने का मौका मिल रहा है। और इसमें हमारे स्कूल के समस्त शिक्षिकाओं का विशेष योगदान है। बच्चों ने बताया कि गर्मी की छुट्टी पर यह कैंप हमारे लिए बहुत ऊपयोग साबित हो रहा है और हम यहाँ पर घर में फेक दिये जाने वाले वेस्ट पदार्थों से सजावट के सामान बनाना सीख रहे हैं इससे घर की सुंदरता तो बढेगी ही भविष्य में हम इससे विक्रय कर आमदनी भी कमा सकते हैं और पर्यावरण की रक्षा भी हो जायेगी। समर कैम्प में हंशिका वर्मा, रेशमी निषाद, अंकिता वर्मा, फाल्गुनी साहू, मीनू सेन, अनमोल केशरवानी, नोहालिका साहू छात्राओं के साथ विघालय की शिक्षिका सुनिता कुशवाहा, कुछ मीनाक्षी यदु, श्रीमती संगीता मिश्रा, श्रीमती किरण टिक रिहा, उपस्थित थे। May 25, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments वेस्ट पदार्थों से बेस्ट सजावटी सामान बनाना सीख रहे बच्चे समर कैम्प में। मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार बलौदाबाजार के शासकीय पूर्व माध्यमिक नवीन शाला में आयोजित समर कैम्प…
Uncategorized झीरम हमले में शहीद नेताओं को विधायक संदीप साहू ने दी श्रद्धांजलि मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ कसडोल झीरम हमले में शहीद हुए वीर सपूतों को झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर कांग्रेस भवन में कसडोल विधायक संदीप साहू ने कोटि-कोटि नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता सदैव संकल्परत हैं। ज्ञात हो कि बस्तर झीरम घाटी में 11 वर्ष पहले 25 मई 2013 को देश में अब तक हुए सबसे बड़े नक्सली हमलों में देखा था उस दिन झीरम घाटी में नक्सलियों ने खूनी तांडव मचाया था और तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा सहित 32 से अधिक कांग्रेस नेताओं को मौत के घाट उतार दिया था। देश के लिए झीरम घाटी कांड एक कभी न भरने वाले घाव की तरह है। इस दौरान साहू समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, सतीश विक्की साहू, दिलीप साहू आदि कार्यकर्तओं ने भी श्रद्धांजलि दी। May 25, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments झीरम हमले में शहीद नेताओं को विधायक संदीप साहू ने दी श्रद्धांजलि मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ कसडोल झीरम हमले में शहीद हुए वीर सपूतों को झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर कांग्रेस…
Uncategorized महिला समूह के द्वारा लू से बचने के लिए जागरूकता अभियान मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार कल्प समाज सेवी संस्था कसडोल व कल्प महिला किसान समूह सदस्यों द्वारा वनांचल गांवों में बढ़ती तापमान व लू से बचने के लिए रैली व बैठक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जिसमें प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को मोटा अनाज व कंद-मूल से अलग-अलग खाद्य व पेय पदार्थ बनाकर खिलाया व गर्मी मे फायदा बतलाया गया जिससे लोग मोटा अनाज को अपने व्यवहार में ला सके एवं खरीफ सीजन के लिए फसल व बीज का चयन हेतु अभ्यास किया गया।संस्था प्रमुख जाफर जी द्वारा लू से बचने के लिए सावधानी बरतने लिए कहा गया कि अधिक से अधिक पानी पिना, मोटा अनाज से बना हुआ पेय पदार्थ का सेवन करें, घर से बाहर निकलने पर गमछा व छाता का इस्तेमाल करन, पानी बाटल साथ लेकर चले, धूप में सफर करने के लिए बचे, काम करते वक्त कुछ समय के लिए ब्रेक लेवें। May 25, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments महिला समूह के द्वारा लू से बचने के लिए जागरूकता अभियान मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार कल्प समाज सेवी संस्था कसडोल व कल्प महिला किसान समूह सदस्यों द्वारा वनांचल…
Uncategorized रविंद्र देवागन -संवाददाता शक्ति मो,7566406755 *मांड नदी तट पर किये गये अवैध राखड़ डंपिंग पर की गई कार्यवाही* *अवैध राखड़ डंपिंग पर लगातार कार्यवाही जारी* सक्ती, 25 मई 2024// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में अवैध राखड़ डंपिंग पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। डभरा एसडीएम से प्राप्त जानकारी अनुसार चंद्रपुर तहसील अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत चंदली में मांड नदी तट पर श्रीमती सत्या राणा पति श्री मदन सुंदर राणा द्वारा अपने निजी भूमि पर राखड़ डंप करवाया जा रहा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा श्री बालेश्वर राम तथा तहसीलदार चंद्रपुर श्री अभिजीत राजभानु को दी गई। जिसके तहत एसडीएम डभरा द्वारा तुरंत संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार चंद्रपुर को अवैध राखड डंपिंग पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया । जिससे राजस्व अमलों द्वारा एसडीएम डभरा के मार्गदर्शन में मौके पर जांच की गई तथा राखड डंपिंग को नियम के विरुद्ध नदी तट से 98 मीटर पर डंप किया जाना पाए जाने पर मौका जांच पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा सभी तहसीलों में अवैध राखड डंपिंग पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। May 25, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments रविंद्र देवागन -संवाददाता शक्ति मो,7566406755 *मांड नदी तट पर किये गये अवैध राखड़ डंपिंग पर की गई कार्यवाही* *अवैध राखड़ डंपिंग पर लगातार कार्यवाही जारी* सक्ती, 25 मई 2024// कलेक्टर…
Uncategorized *जिला-सक्ती* ब्यूरो * सुनील साहू * ➡️ *थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही* *दिनांक 24/05/2024* ➡️ *14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार*। *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया रमा पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 24.05. 2024 को मुखबिर सूचना पर ग्राम काशीगढ़ में शराब रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी हीरा लाल चंद्रा पिता दशरथ चंद्रा उम्र 25 साल साकिन काशीगढ़, थाना जैजैपुर के द्वारा अपने घर के आंगन में अवैध रूप से 14 लीटर हाथ भट्ठी की बनी हुई कच्ची महुआ शराब कीमती 1400/– रूपये को बिक्री करते गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक 24.05.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी *निरीक्षक ललित चंद्रा* के मार्गदर्शन में प्र. आर. 303 श्रीकांत शेंगर , आर. रामकुमार उराव, मुकेश सिदार का सराहनीय योगदान रहा। May 25, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *जिला-सक्ती* ब्यूरो * सुनील साहू * ➡️ *थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही* *दिनांक 24/05/2024* ➡️ *14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार*। *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया…
Uncategorized जिला ब्यूरो *सुनील साहू * *कलेक्टर ने किया जिला कोषालय जांजगीर का निरीक्षण* जांजगीर-चांपा 25 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिला कोषालय जांजगीर का निरीक्षण किया। उन्होंने दृढ कक्ष का निरीक्षण कर अदालती स्टाम्प, गैर अदालती स्टाम्प, टिकिट, मूल्यवान सम्पत्ति एवं अन्य स्टाम्पों के अवलोकन किया गया। इसके साथ ही बीट चार्ट, अग्नि शमन यंत्र की वैद्यता तिथि व लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी सुदृढता प्रमाण का भी अवलोकन किया गया। इसके उपरांत उनके द्वारा पेंशन शाखा, स्थापना शाखा, तकनीकि शाखा, व अन्य सभी शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देयक प्राप्ति, भुगतान, पी.डी. खाता आदि की जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के समय वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डॉ रूपेश कुमार पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, श्रीमती स्मिता पाण्डेय एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे। स/क्र May 25, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments जिला ब्यूरो *सुनील साहू * *कलेक्टर ने किया जिला कोषालय जांजगीर का निरीक्षण* जांजगीर-चांपा 25 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिला कोषालय जांजगीर का निरीक्षण किया। उन्होंने दृढ…
Uncategorized अमर गुफा महकोनी गिरौदपुरी धाम मामले को लेकर सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न जैतखाम काटने की मामले का उच्च स्तरीय न्यायिक जांच या CBI जांच कराने प्रस्ताव पारित मांगे के समर्थन में प्रदेश भर के जिला मुख्यालय में आंदोलन कर राज्यपाल के नाम सौंपेंगे ज्ञापन मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के महकोनी अमरदास गुफा गिरौदपुरी में विगत दिनों सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम को आरी से काट कर खंडित कर दिया गया था जिसमें बिहार सहरसा जिला के तीन पानी टंकी एवं नल-जल योजना में महकोनी में काम करने वाले मजदूरों को पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी बनाकर जेल दाखिल किया गया है। जिसमें पुलिस द्वारा घटना के कारणों को उल्लेख करते हुए बताया गया है कि किसी ठेकेदार ने पानी टंकी निर्माण कार्य का पैसा नहीं देने से बिहार निवासी तीनों आरोपी आक्रोश में आकर घटना को अंजाम दिया है। सतनामी समाज के लोग पुलिस जांच एवं बताएं गए कारणों तथा की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। जिसके कारण समाज आक्रोश है।तथा उक्त प्रकरण की पुनः जांच हेतु उच्च स्तरीय न्यायिक जांच एवं CBI जांच की मांग कर रहे हैं।इस मामले को लेकर तथा प्रदेश भर में सतनामी समाज के ऊपर लगातार हो रहे अन्याय अत्याचार के बढ़ते मामलों सहित सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम को कांटे, तोड़े या जलाएं जाने की घटनाओं को मद्देनजर सतनामी समाज का छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय बैठक 23 मई दिन गुरुवार को सतनाम धर्मशाला मड़वा गिरौदपुरी में आयोजित किया गया था। बैठक में भारी संख्या में प्रदेश भर से सभी संगठनों के सतनामी समाज के ब्लाक, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी गण सहित गुरु परिवार से कौशल माता, प्रियंका दीदी सहित बिलाईगढ विधायक कविता प्राण लहरें, मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया जी सहित सामाजिक कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने समाज के साथ हो रहे घटनाओं व जैतखाम तोड़े जाने की बढ़ते मामलों का कड़े शब्दों निंदा करते हुए। इसमें रोक लगाने की मांग किया। गिरौदपुरी धाम अमर गुफा की घटना को समाज बहुत गंभीरता से लेते हुए।इस मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच या CBI जांच कराने की मांग किया है। माननीय राज्यपाल,मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, अनुसूचित जाति आयोग नई दिल्ली, धर्म गुरु गुरु बालकदास जी गुरु गद्दी नशीन भण्डारपुरी तथा जगत गुरु विजय कुमार एवं गुरु रुद्र कुमार के नाम से ज्ञापन में प्रदेश भर आएं समाज प्रमुखों ने हस्ताक्षर कर न्यायिक एवं CBI जांघ कराने की मांग किया है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांगों के समर्थन में एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने व प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 7 मई को धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। फिर मांगों पर अमल नहीं हुआ तो,10 जून को बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में प्रदेश स्तरीय आन्दोलन का आगाज कर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने प्रस्ताव पारित किया गया।इस संबंध में सभी जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में बस्तर, राजनांदगांव, कवर्धा, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर,धमतरी, महासमुंद,बालौद, मुंगेली, बिलासपुर,कोरबा, जांजगीर, जैजैपुर, सारंगढ़ बिलाईगढ, शक्ति सहित बलौदा बाजार जिला से समाजिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधि गण,गायक कलाकार सहित प्रगतिशील, प्रदेश सतनामी समाज,सौ गवां सतनामी समाज, सतनाम धर्म विकास परिषद भीम आर्मी भीम रेजिमेंट सहित विभिन्न संगठनों के लगभग 5 हजार से अधिक लोग उपस्थित रहे। May 25, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments अमर गुफा महकोनी गिरौदपुरी धाम मामले को लेकर सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न जैतखाम काटने की मामले का उच्च स्तरीय न्यायिक जांच या CBI जांच कराने प्रस्ताव पारित…
Uncategorized वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार,: आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने दोपहर 12 बजे से जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ एक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में लंबित अपराधों, चालान, शिकायतों, और धारा 363 भादवि के मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सदानंद कुमार ने जिले के कई थाना और चौकी में अधिक संख्या में अपराधों के लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित प्रभारियों को फटकार लगाई। उन्होंने मौके पर ही सेवा पुस्तिका आदेशित की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर सभी लंबित अपराधों का निपटारा किया जाए। धारा 363 भादवि के तहत गुम बालक-बालिकाओं की सकुशल वापसी के लिए साइबर टीम के सहयोग को लेकर समुचित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, अवैध रूप से शराब विशेषकर महुआ शराब की बिक्री पर रोक लगाने हेतु संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए प्रभारियों को हिदायत दी गई। बैठक में अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र के थाना/चौकी का नियमित निरीक्षण करने और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए गए। इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, एसडीओपी भाटापारा आशीष अरोरा, एसडीओपी बलौदाबाजार श्रीमती निधि नाग, उप पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अमृत कुजूर, समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी गण, और पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे। May 25, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार,: आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने दोपहर 12 बजे से जिले के समस्त थाना एवं…
Uncategorized महिला समूह के द्वारा लू से बचने के लिए जागरूकता अभियान मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार कल्प समाज सेवी संस्था कसडोल व कल्प महिला किसान समूह सदस्यों द्वारा वनांचल गांवों में बढ़ती तापमान व लू से बचने के लिए रैली व बैठक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जिसमें प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को मोटा अनाज व कंद-मूल से अलग-अलग खाद्य व पेय पदार्थ बनाकर खिलाया व गर्मी मे फायदा बतलाया गया जिससे लोग मोटा अनाज को अपने व्यवहार में ला सके एवं खरीफ सीजन के लिए फसल व बीज का चयन हेतु अभ्यास किया गया।संस्था प्रमुख जाफर जी द्वारा लू से बचने के लिए सावधानी बरतने लिए कहा गया कि अधिक से अधिक पानी पिना, मोटा अनाज से बना हुआ पेय पदार्थ का सेवन करें, घर से बाहर निकलने पर गमछा व छाता का इस्तेमाल करन, पानी बाटल साथ लेकर चले, धूप में सफर करने के लिए बचे, काम करते वक्त कुछ समय के लिए ब्रेक लेवें। May 25, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments महिला समूह के द्वारा लू से बचने के लिए जागरूकता अभियान मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार कल्प समाज सेवी संस्था कसडोल व कल्प महिला किसान समूह सदस्यों द्वारा वनांचल…
Uncategorized *पुरुषोत्तम डहरे जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़* *भोंगापाल बौद्ध चैत भूमि पर 2587 व बोद्ध जयंती धूमधाम से मनाया* *शिक्षा का ध्यान केंद्र और सड़क मार्ग सुधारने की छत्तीसगढ़ शासन को अपील की* कोंडागांव बौद्ध चैत्र भूमि ग्राम पंचायत भोगांपाल विकासखंड फसगांव जिला कोंडागांव व नारायणपुर,कांकेर तिनो जिले पर सिमा पर स्थित है।भोंगापाल बौद्ध क्षेत्र भूमि मेला की तरह कार्यक्रम आयोजित कीजिए है। भोंगापाल बौद्ध समिति व नारायणपुर बौद्ध समाज समिति के मार्गदर्शन पर बौद्ध मेला आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश बौद्ध महासभा के संरक्षक महादेव कवरे, और विशेष अतिथि झाड़ुराम सलाम, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, रूपचंद सलाम, कमलजीत आहूजा सिख समाज जिला अध्यक्ष,और बाबा साहेब सेवा संस्था के पदाधिकारी भी मौजूद थे अतिथियों को आदिवासी वेशभूषा में निरर्थक दल के द्वारा स्वागत किया गया।जिसमें ज्ञानबोधी भंते और अतिथियों के द्वारा तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष परित्राण पाठ कर पंचशीलों झंडा रोहण किया गया और उपसीका उपासको के द्वारा खीर दान भोजन दान कराया गया। वैशाख पूर्णिमा 23 मई को होगी, इसलिए बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी। यह बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस कार्यक्रम में उद्बोधन आयोजित की गई अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सेवक राम नेताम ने कहा कि भारत देश में हर वर्ग के निवासरत हर धर्म के लोग भी निवासरत हैं जो हमारे धर्म के के प्रति आस्था है और अलग-अलग मानने वाले भी है।बुद्ध धर्म इसाई धर्म मुस्लिम धर्म से पहले का बुद्ध मीय धर्म था। और नारायणपुर बौद्ध समिति के अध्यक्ष ने कहा कि बौद्ध चैत भूमि भोंगापल में तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा है ।छठवीं शताब्दी में यहां आना यह बताता है कि बस्तर संभाग बौद्धिक विचारधारा से रहा होगा बुद्ध विचरण कर रहे थे तब बुद्ध के शीश भी विचारण रहे होंगे तभी बुद्ध का चरण इस मार्ग से गुजरे होंगे ऐसा हम सब अनुमान लगा रहे हैं। और छठवीं शताब्दी में बौद्ध बिच्छू के द्वारा और यहां पर आना जाना रह है।बौद्ध चैत ग्रिह का निर्माण करना यह बताता है कि निश्चित रूप से बौद्ध काल में या बस्तर संभाग भी बौद्धिक विचारों से अभी बहुत रहा होगा भलीभूत रहा होगा यहां पर भी बौद्ध धर्म की बड़ी विचारधारा उनके विचार यहां पहले होंगे उनके बुद्ध के संदेश को मानने वाले लोग भी उसे कल में यहां रहे होंगे और इसके कारण यह क्षेत्र विकसित हुआ यहां पर शिक्षा का ध्यान का जिसे आधुनिक समय में हम लोग विपश्यना के रूप में भी जानते हैं निश्चित रूप से यह बौद्ध काल का बड़ा ध्यान केंद्र भी रहा होगा ऐसा हमको लगता है। पुरातत्व और संस्कृति विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।सन 1990/ 91 में जब इसका उत्खनन हुआ उसके बाद से लगातार बौद्ध धर्म के विचारक बौद्ध धर्म को मानने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्था के दो यहां पर आए हैं भारत देश में भी कथन वर्तमान की मानने वाले लोग इतिहासकार साहित्यकार यहां पर आए हैं। और उन्होंने इस होगा पल की पावन धरा जिसे हम सब बाते भूमि के नाम से भी जानते हैं यहां पर आकर उन्होंने इसका इसको देखा इसको जाना है हम छत्तीसगढ़ सरकार से भी या अनुरोध करते हैं भारतीय अनुरोध करते हैं कि वह इस ऐसे ऐतिहासिक पुरातात्विक जगह को उसका और ज्यादा विकास करें यहां पर इसका एक अच्छी बाउंड्री वॉल करें यहां पर शिक्षा के केंद्र के रूप में इसको डेवलप करें यहां पर ध्यान केंद्र शिक्षा केंद्र यहां पर इसकी स्थापना होना चाहिए और साथ ही साथ यहां की आवागमन को यहां पर जानेके लिए सड़कों का निर्माण करें ताकि विश्व में बुद्ध को मानने वाले दोस्त लोग यहां पर आ सके हमें गर्व होता है किस देश के प्रधानमंत्री जब विदेश में जाते हैं तो बड़े गर्व से वह कहते हैं कि मैं बुद्ध के देश से आया हूं बुद्ध का संदेश सदैव उसकी महत्व बरकरार रहेगी बुद्ध के संदेशों को हमेशा उतना ही महत्व मिलेगा जितना पुरातन काल में मिला है बुद्ध के काल में और बुद्ध के कल के बाद भी बुद्ध के संदेश और उनके मैतरी करुना का संदेश वह लोगों को देते रहे। इस कार्यक्रम में भंते ज्ञानबोधी, अनिल खोबरागड़े बुद्ध समिति अध्यक्ष, मनोज बागडे,उमेश रावत, मनीष ठावरे, नवीन महाजन, प्रमोद डोंगरे, गौतम रंगारी, कमलजीत आहूजा, पंकज, अमित कुमार कंबोले, ग्राम भोंगापाल के बौद्ध समिति अध्यक्ष फूल सिंह कोर्राम संतोष सलाम, रसोराम नाग, एवं बाबा साहेब सेवा संस्था के मुख्य सलाहकार पी पी गोंडाने, अध्यक्ष मुकेश मारकंडेय, रमेश पोयाम, पुष्कर सिंह मांडवी,भुवन लाल मार्कंडेय, रमेश, पंचूराम ध्रुव, वह ग्रामवासी व उपासक उपाशीका उपस्थित रहे। May 24, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *पुरुषोत्तम डहरे जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़* *भोंगापाल बौद्ध चैत भूमि पर 2587 व बोद्ध जयंती धूमधाम से मनाया* *शिक्षा का ध्यान केंद्र और सड़क मार्ग सुधारने की छत्तीसगढ़ शासन को अपील…