Uncategorized एकाएक आये अंधड़ ने नगर में बरपाया कहर,ऊपर से लाइट बंद ने स्थिति को बनाया भयावाह लंबे समय से शाम होते ही चल रहा आंधी और तूफान संवाददाता रविंद्र कुमार देवांगन जिला उप मुख्यालय चांपा,,,, बीते वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष शाम होते ही प्रति दिवस आंधी और तूफान से आमजन जीवन को हस्त व्यस्त कर दिया है, इसका मूल वजह प्राकृतिक पर्यावरण से की जा चुकी छेड़छाड़ प्रमुख वजह हो सकता है, वैसे तो हर वर्ष विशेष कर जांजगीर चांपा जिले क्षेत्र में मई के आखिरी सप्ताह में शाम होते ही आंधी तूफान चलने की रिकॉर्ड दर्ज होती चली आ रही है, लेकिन इस वर्ष शरद ऋतु (ठंडी का मौसम) समाप्त होते ही लगातार मौसम के एकाएक करवट बदल लेने से आंधी और तूफान का दौर देखने को मिल रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप जहां लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है,तो वहीं दूसरी तरफ चौक चौराहे सहित गली एवं सदर बाजारों में व्यवसाय करने वाले लोगों को अपना दुकान समेटना एक मजबूरी साबित हो रही है,बात एक दिवसीय आंधी तूफान की हो तो कोई भी झेल सकता है, लेकिन लगातार जिस तरह से शाम होती बादली छाने के उपरांत जिस कदर आंधी और तूफान चलता है, उससे आम जन सहित व्यापारी वर्गों को बड़ी दिक्कतें होती हैं, और यही सब कुछ आज समाचार लिखे जाने के दौरान जिला उप मुख्यालय चांपा क्षेत्र में जमकर आंधी और तूफान का दौर चल रहा है, इन्हीं के चलते जहां एक ओर विद्युत आपूर्ति बंद हुआ,वहीं मजबूरी बस छोटे से लेकर बड़े दुकानदारों ने अपना व्यवसाय समेटना प्रारंभ करना समस्या को दर्शाने के लिए काफी है,,, May 21, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments एकाएक आये अंधड़ ने नगर में बरपाया कहर,ऊपर से लाइट बंद ने स्थिति को बनाया भयावाह लंबे समय से शाम होते ही चल रहा आंधी और तूफान संवाददाता रविंद्र कुमार…
Uncategorized संवाददाता सुनील साहू *कलेक्टर के निर्देशन में अवैध प्लाटिंग पर की जा रही कार्रवाई* जांजगीर-चांपा 21 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं नगरीय निकाय विभाग द्वारा जिले में अवैध प्लाटिंग पर संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। जिले के आज विभिन्न स्थानों पर किये गये अवैध प्लाटिंग को हटाया गया। इनमें नगर पालिका जांजगीर क्षेत्र, तहसील बलौदा के नगर पंचायत में एवं नगर पालिका चांपा अंतर्गत अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई। कलेक्टर ने सभी एसडीएम तहसीलदार, सीएमओ एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को अवैध प्लाटिंग पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। स/क्र May 21, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments संवाददाता सुनील साहू *कलेक्टर के निर्देशन में अवैध प्लाटिंग पर की जा रही कार्रवाई* जांजगीर-चांपा 21 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं नगरीय निकाय…
Uncategorized सर्व आदिवासी समाज और गोंडवाना समाज ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस* *बुधसिंह नेताम की जिला बदर कार्यवाही निरस्त करने की मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन May 20, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *सर्व आदिवासी समाज और गोंडवाना समाज ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस* *बुधसिंह नेताम की जिला बदर कार्यवाही निरस्त करने की मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन* कोण्डागांव जिला मुख्याल में…
Uncategorized *जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ* *हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे* जिला संवाददाता रविंद्र देवांगन चोरिया. सक्ती 20 मई 2024/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती द्वारा जिले में 20 मई से 09 जून 2024 तक जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज सुबह नंदेलीभाठा खेल मैदान सक्ती में किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती श्री के एस पैकरा सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। श्री पैकरा ने अपने उद्बोधन में खेल के महत्व और जीवन में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए खेल प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए कहा। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री चितरंजन पटेल तथा श्री एन पी गोपाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुरेश जयसवाल प्रभारी प्राचार्य हायर सेकेण्डरी स्कूल खैरा द्वारा किया गया। ग्रीष्मकालीन शिविर में हर्षोल्लास और पूरे उत्साह के साथ बच्चे शामिल हो रहे है। इस शिविर में सक्ती जिले के बालक और बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है, उक्त खेल प्रशिक्षण शिविर में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक और शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक उपस्थित होकर भाग ले सकते है। इस खेल प्रशिक्षण शिविर में सक्ती जिले के जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ीयों को निम्नांकित खेल विधा बैडमिंटन, बालीबाल, फुटबाल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स तथा ओलंपिक में शामिल खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर खेल अधिकारी श्री हरी पटेल, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजन पटेल, फुटबाल संघ के सचिव श्री दीपक गुप्ता, कराटे संघ से स्नेहाशीष डे , जिला ओलंपिक संघ के सचिव श्री एन पी गोपाल, सुश्री सीमा यादव , श्री दादू राम केवट, बालीबाल संघ से रमापति देवांगन , जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अमर सिंह राज , जिला कबड्डी संघ से सचिव श्री अनिल कुमार सिंह कुर्रे , श्री बाबू लाल सिदार सहित गणमान्य नागरिक,अधिकारी कर्मचारी और प्रतिभागी बच्चे उपस्थित थे। उपरोक्त ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए चंद्र प्रकाश तिवारी , जय प्रकाश बघेल, देवाशीष बनर्जी, व्यायाम शिक्षकगण भोग सिंह कंवर, अनीस जयसवाल, विनोद उरांव, विजय, कलेश्वरी साहू , मोहन सिंह राठिया, किरण सिंह, निशा साहू, बबिता गोंड , किशन रात्रे आदि का सहयोग हैं। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रर्दशन जिला खेल अधिकारी खेल एवम युवा कल्याण विभाग श्री हरि पटेल ने किया। उक्त शिविर का समापन 9 जून को होगा। *समर कैंप के पहले दिन 100 मीटर दौड़ और कराटे प्रदर्शन के साथ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत* जिले के सक्ती नगर स्थित नंदेलीभाठा खेल मैदान में समर कैंप की आज से शुरुआत हुई है। पहले दिन 100 मीटर दौड़ और कराटे प्रदर्शन सहित अन्य खेलो के साथ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई तथा पंजीयन कार्य किया गया। इस समर कैंप में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खेल और अन्य एक्टिवीटिज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से बच्चे जो भी सीखेंगे उसका आगे भी वह बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे। May 20, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ* *हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे* जिला संवाददाता रविंद्र देवांगन चोरिया. सक्ती 20 मई 2024/…
Uncategorized 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही May 19, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments ✳️ *प्रेस विज्ञप्ति* ✳️ जांजगीर-चांपा पुलिस दिनांक 18/05/2024 *⏺️ 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही* *⏺️ आरोपी रामफल जांगड़े पिता मनसा राम…
Uncategorized आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर/सायबर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही* May 12, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *⏺️आरोपी* *आकाश बजाज पिता मोती लाल बजाज उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 20 केरा रोड जांजगीर थाना जांजगीर* *⏺️ आरोपी के विरूद्ध धारा 6 ,7 छग जुआ अधिनियम 2022…
Uncategorized *प्रेस विज्ञप्ति* *रायपुर पुलिस* *दिनाक 23.04.24* *वाट्सएप पर फर्जी आई.डी. व डीपी बना कर कम्पनी की प्रतिष्ठा नुकसान व धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।* *आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 256/2024 धारा 419, 420 भादवि 66(सी) 66(डी) आई.टी. एक्ट के तहत की गई है कार्यवाही।* *आरोपी को दीगर प्रांत झारखण्ड से किया गया गिरफ्तार।* *एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।* *विवरण* इस प्रकार है कि प्रार्थी हिमांशु श्रीवास्तव पिता हरवंश श्रीवास्तव उम्र 39 वर्ष निवासी पार्थिव प्रोविज़न काॅलोनी सरोना, थाना डीडी नगर रायपुर ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह एसीबी इंडिया प्रा. लिमि. कम्पनी में कार्य करता है मोबाईल नम्बर 99555-18973 के धारक द्वारा इसके कम्पनी के डाॅयरेक्टर रूद्र सेन सिंधु का डीपी व फर्जी आई.डी. बना कर कम्पनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाकर धोखाधड़ी किया गया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर मोबाईल धारक के विरूद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना दौरान सायबर सेल से तथ्यात्मक जानकारी लिया जाकर आरोपी का पहचान होने पर आरोपी पतासाजी हेतु एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम तैयार कर झारखण्ड भेजा गया था जो विवेचना दौरान आरोपी अनंत कुमार सिंह पिता रविन्द्र कुमार सिंह उम्र 33 वर्ष साकिन प्रजापति पेट्रोल पम्प के पास, आल हेवेल्स अपार्टमेन्ट चिराचास, थाना चिरा चास, जिला बोकारो, झारखण्ड के कब्जे से इस्तेमाल किये गये मोबाईल फोन रियल-मी कम्पनी का एवं सिम नम्बर 99555-18973 जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् सूचना देकर दिनांक 22.04.2024 को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। -ः *गिरफ्तार आरोपी* :-01-अनंत कुमार सिंह पिता रविन्द्र कुमार सिंह उम्र 33 वर्ष साकिन प्रजापति पेट्रोल पम्प के पास, आल हेवेल्स अपार्टमेन्ट चिराचास, थाना चिरा चास, जिला बोकारो, झारखण्ड। April 24, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized //प्रेस विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 23.04.2024 *अन्य राज्य में बिक्री करने हेतु बनी महंगी शराब परिवहन करते ओम प्रथम दुबे गिरफ्तार* *थाना मौदहापारा रोड कबाडी चौक के पास आरोपी को पकड़ा गया अंग्रेजी शराब के साथ* *आरोपी के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड के कुल 41 बॉटल अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त हुंडई नियोस वाहन क्रमांक सी जी/04/एन आर/6239 को किया गया है जप्त।* *जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,50,000/- रूपये।* * आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 148/24 धारा 34(2), आबकारी एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।* विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन पर रायपुर पुलिस द्वारा अवैध नशा के विरुद्ध विशेष अभियान *निजात* चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 22.04.2024 को थाना मौदहापारा को सूचना प्राप्त हुई कि चारपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने वाहन में अवैध रूप से शराब लेकर जयस्तंभ चौक की ओर से आ रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू द्वारा आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी मौदहापारा के नेेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस टीम द्वारा वाहन को पकड़ने हेतु जयस्तंभ चौक में नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को आता देख रूकवाने का प्रयास करने पर वाहन का चालक वाहन को तेज गति से चलाते हुए के.के.रोड की ओर भागने लगा, कि पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा वाहन का पीछा कर दौड़ाकर घेराबंदी कर वाहन को के.के. रोड स्थित कबाडी चौक पास पकड़ा गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम ओम प्रथम दुबे निवासी कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। शराब परिवहन करने/रखने के संबंध में ओम प्रथम दुबे से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी ओमप्रथम दुबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग ब्रान्ड के कुल 41 बॉटल अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त चारपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/एन आर/6239 जुमला कीमती लगभग 6,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा मंे अपराध क्रमांक 148/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। *गिरफ्तार आरोपी – ओमप्रथम दुबे पिता पिता राजीव दुबे उम्र 21 साल निवासी मोतीलाल नगर कोटा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर।* April 24, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized *प्रेस विज्ञप्ति* // रायपुर पुलिस // * *थाना तिल्दा नेवरा में महिला के साथ घर घुसकर डंडे से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार* * *आरोपी हिम्मत सिंह राजपूत पिता स्व. स्वर्गीय लखन सिंह उम्र 26 वर्ष ग्राम बछौर थाना सिमगा जिलाबलौदाबाजार* विवरण – मामले का विवरण इस प्रकार है की थाना तिल्दा नेवरा में दिनांक घटना 19/4/24 को आरोपी हिम्मत सिंह राजपूत पीड़िता के घर जबरन प्रवेश कर पुनौतीन बंजारे से मेरा अफेयर चल रहा है तुम लोग हम लोगों को शादी करने नहीं दे रहे हो बोलकर पीड़िता श्रीमती मोगरा बंजारे को हाथ में रखे डंडे से मां बहन की गाली गलौज करते हुए हाथ में रखे डंडे से मारपीट किया तथा बी बचाव करने आए कुमारी अनामिका बंजारे को भी मारपीट किया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 213/24 धारा 452.294.323.506 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपी हिम्मत सिंह राजपूत को दिनांक 21/04/24 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। April 24, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized प्रेस विज्ञप्ति करणी सेना ने चैत्र पूर्णिमा पर की खारुन गंगा महाआरती, श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ दिनांक 23 अप्रैल 2024 | मंगलवार को चैत्र पूर्णिमा की संध्या पर महादेव घाट रायपुर में एक बार फिर करणी सेना एवं खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति ने समिति प्रमुख एवं करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में खारुन गंगा महाआरती संपूर्ण विधि विधान से की गई। बनारस की तर्ज पर प्रत्येक माह की पूर्णिमा को होने वाली यह महाआरती निरंतर क्रम में 18वीं बार की गई। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित इस महाआरती में समस्त श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं भारत की सभी नदियों को स्वच्छ रखने की सौगंध ली। तत्पश्चात् प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा खारुन गंगा मैया की महाआरती वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। आरती के पश्चात् आगंतुक श्रद्धालुओं ने दीप दान किए एवं समस्त आगंतुकों को प्रसादी का वितरण किया गया। श्री तोमर द्वारा शुरु की गई खारुन गंगा महाआरती की यह परम्परा 18 महीनों की इस यात्रा में देश भर में प्रसिद्ध हो चुकी है साथ ही कई विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। श्री तोमर का यह कहना है कि यह आरती सनातनी हिन्दू बहनों भाइयों को एकजुट करने एवं सामान्य जनमानस में पर्यावरण की सफ़ाई के प्रति जागरुकता के प्रसार में महती भूमिका निभा रही है। April 23, 2024 Team manoj No Comments