Uncategorized प्रेस विज्ञप्ति बलौदा बाजार…… मांगने से भीख मिलती है अधिकार नहीं, अधिकार के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है, वह भी संगठित होकर तब जाकर अधिकार मिलता है l इसके बावजूद भी अधिकार ना मिले तो आंदोलन का रुख अपनाना पड़ता है l इसी कड़ी में अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए किसान मजदूर एवं संयुक्त किसान मोर्चा( गैर राजनीतिक)) संगठित होकर विगत दो दिनों से शंभू बॉर्डर पर अड़े हुए हैं l बताते चले की किसानों की लगभग वे ही मांगे हैं जिन्हें लेकर 5 नवंबर 2020 से 11 दिसंबर अर्थात 378 दोनों का ऐतिहासिक आंदोलन किया था l और जैसा की सर्वविदित हो कि इस आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की जान चली गई थीl केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गुपचुप तरीके से ले गए तीन कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने लंबा आंदोलन कर सरकार को उन्हें वापस लेने के लिए मजबूर किया था l और जैसा कि मालूम हो कि इन तीन कृषि कानून को लाने का मोदी सरकार जब का सीधा मकसद था कि किसानों की उपज को कौड़ी के भाव खरीद कर कारोबार जगत ,उद्योगपतियों, एवं बड़े व्यायसायियो को लाभ पहुंचाना एवं किसानों को तबाह करना था l उक्त बातें प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग विभाग एवं बलौदा बाजार के किसान नेता के के वर्मा ने कही l श्री वर्मा ने मोदी सरकार पर किसान विरोधी सरकार होने की गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन काले कानूनो के संबंध में श्री मोदी ने कहा था कि शायद “मेरी तपस्या में कोई कमी रह गई” कि हम इन कानून का लाभ किसानों को समझा नहीं पाए ,जैसे भावपूर्ण शब्दों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन कानून को वापस तो ले लिया था ,साथ ही किसानों की समस्याओं को दूर करने का पूर्ण आश्वासन भी दिया था l इसके अलावा 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने एवं एमएस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशो के अनुसार किसानों की उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का वादा किया था। परंतु आज पर्यंत इसे लागू नहीं कर यह साबित कर दिया कि मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार एवं किसानों की दुश्मन भी है l श्री वर्मा ने आगे कहा कि जिन एमएस स्वामीनाथन को हफ्ते भर पहले ही भारत रत्न देकर सम्मान किया गया आज उन्हीं के किसानो को जो की अन्नदाता भी है उनके ऊपर अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है l इस अन्नदाता किसानों पर हरियाणा _पंजाब सीमाओं पर आंसू गैस के गोले बरसा रही है, छर्रे मार रही है जैसे कि वे किसान अन्नदाता नहीं दुश्मन है l श्री वर्मा ने अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से श्री मोदी से आग्रह किया की सरकार को चाहिए कि वह अविलंब किसानों से बातचीत कर उनकी मांगों को पूरा कर इस दुख की घड़ी में किसानों की आंसू पोंछने का कार्य कर किसानों को बर्बाद होने से बचाएं l प्रेषक के के वर्मा बलौदा बाजार February 17, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized आज बलीफूल वेल कम टू बस्तर फिल्म के निर्माता अजय अग्रवाल के जन्म दिन में 5 जुलाई को रिलीज होने के पहले निर्माता अजयअग्रवाल डारेक्टर पुनीत सोनकर जी दिलीप नामपल्लीवार के साथ और पूरी बलीफुल वेल कम टू बस्तर टीम के साथ चर्चा हुआ कैसे रिलीज के पहले की तैयारी की चर्चा हुआ और भी अनेक मुद्दा में और बात हुआ जिसमे भूनेश साहू रविशर्मा गोविंदा विस्कर्मा शिवा जांगडे भिखराय साहू विक्की सिंह ठाकुर दुर्गेश वर्मा निलेश देवांगन मेहर खान भानुमती कोसरे सुंदर लाल साहू सन्नी शर्मा मनोज राजपूत सूरज पटेल ललित कुमार प्रीतम लोहार और साथी लोग उपस्थित रहे February 16, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized *बजट पर प्रतिक्रिया* ———————————- *बजट मोदी की गारंटी का पिटारा* — *टेसूलाल धुरंधर* —————————————— बलौदाबाजार – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेसूलाल धुरंधर ने वर्ष 2024-25 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छ ग सरकार के वित्त मंत्री मान.ओ पी चौधरी ने प्रथम पेपरलेस बजट पेश कर इतिहास रच दिया है, उन्होंने कहा कि यह बजट विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा द्वारा जनता के लिए किए गए मोदी की गारंटी को पूरा करने का पिटारा है.उन्होंने बजट के मुख्य बिंदुओं की ओर ध्यानाकर्षण करते हुए कहा कि गरीबों के आवास के सपने को पूरा करने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास हेतु 8369 करोड़,धान खरीदी अंतर की राशि देने कृषक उन्नति योजना के तहत् 10 हजार करोड़,दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना हेतु 500 करोड़, शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य योजना के तहत् 1500 करोड़, रामलला दर्शन हेतु 35 करोड़ रुपए,शक्तिपीठ कारीडोर के लिए 5 करोड़ रुपए सहित *महतारी वंदन* योजना के लिए 3000 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान करते हुए महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रूपए देने के संकल्प को साकार रूप देते हुए विष्णुदेव सरकार ने छत्तीसगढ़ को बजट के माध्यम से सुख.शांति और समृद्धि की गारंटी दी है.. February 10, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज वर्मा (स्वतंत्र)बनाए गए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी IHRCCO इंडिया की जिम्मेदारी मिली। समाचार नई दिल्ली छत्तीसगढ़ राज्य के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज वर्मा स्वतंत्र को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर संगठन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।बता दे कि मनोज वर्मा स्वतंत्र, कर्मठ ईमानदार जुझारू सरल सहज स्वभाव व्यक्तित्व के धनी और संगठन के प्रति निष्ठावान जागरूक सदस्यों के साथ साथ चलने में विश्वास रखने के लिए जाने जाते है बता दें की श्री वर्मा जी (स्वतंत्र) छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव उठकर आज छत्तीसगढ़ के नाम को रोशन करने में लगे हैं और अभी वर्तमान में महाराष्ट्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में कई पाएं पर रह कर कार्य कर रहे है पिछले 10 वर्षों से महाराष्ट्र के मुंबई में अपनी एक अलग पहचान बना चुके ,मुंबई में आज एक वरिष्ठ समाज सेवी एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना एक नाम शुमार कर चुके है। उनकी इस नियुक्ति से कई छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश , उड़ीसा एवं भारत की सभी राज्यों में उनकी टीम है जो सभी ने श्री वर्मा जी को बधाई दे कर प्रसन्नता जाहिर किया है।इसके बाद श्री मनोज वर्मा जी ने अपने उद्बोधन के कहा की मेरी मेहनत और मेरी ताकत सिर्फ मेरा टीम है जो मेरा परिवार से भी बढ़कर है मुझे यह तक पहुंचने में कई प्रकार के कठिनाइयों का सामना करना पड़ा हैफिर भी मैने कभी अपना हिम्मत नही खोया और न ही कभी हार माना, कइयों मेरा साथ छोड़ दिया कई लोगों ने मुझ पर कई आरोप लगाए लेकिन मैं अपने मंजिल।और लक्ष्य के पीछे चलता तरह आज मैं आज भ अपने टीम के बारे में ही काम करता हूं और करता रहूंगा आखरी सांस तक , मैं संगठन के सुप्रीमो / अध्यक्ष एवं चेयरमैन पंडित मोहित नवानी जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मेरे कामों को देखकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए धन्यवाद देता हूं आउरुन्हे और टीम को यकीन दिलाता हूं कि मैं उनके इस लिए गए निर्णय पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। February 4, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized उपभोक्ता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन पर्वत ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल जी से मुलाकात की अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की टीम माननीय सर श्री दयाल दास बघेल जी मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण से मिलकर बधाई दी साथी उपभोक्ता जागरूकता के क्षेत्र में एवं उपभोक्ता कल्याण निधि एवं राज्य उपभोक्ता परिषद तथा जिला उपभोक्ता परिषद के गठन के संबंध में विस्तृत चर्चा किया जिस पर माननीय मंत्री जी ने सदस्यों से बात सुनकर अमल पर लाने हेतु अधिकारियों को अवगत कराया। तत्पश्चात राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा जी उपभोक्ता संरक्षक विभाग के संचालक श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला जी से मिलकर विश्व उपभोक्ता दिवस एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पूरे प्रदेशों में मनाए जाने की बात रखी गई तथा उपभोक्ता कल्याण निधि एवं जागरूकता कार्यक्रमों पर विभाग का ध्यान आकर्षित किया। टीम में अन्य सदस्यों के साथ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री विमल डागा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र खुराना जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शैलेश चौधरी जी, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष श्री दिलीप शर्मा जी, बालोद जिला अध्यक्ष श्री एम. आर. पाटिल जी, रायपुर जिला कोषाध्यक्ष श्री दुर्गेश वर्मा जी, हेमंत रूचंदानी जी मौजूद रहे । February 2, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized उपभोक्ता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन पर्वत ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल जी से मुलाकात की अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की टीम माननीय सर श्री दयाल दास बघेल जी मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण से मिलकर बधाई दी साथी उपभोक्ता जागरूकता के क्षेत्र में एवं उपभोक्ता कल्याण निधि एवं राज्य उपभोक्ता परिषद तथा जिला उपभोक्ता परिषद के गठन के संबंध में विस्तृत चर्चा किया जिस पर माननीय मंत्री जी ने सदस्यों से बात सुनकर अमल पर लाने हेतु अधिकारियों को अवगत कराया। तत्पश्चात राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा जी उपभोक्ता संरक्षक विभाग के संचालक श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला जी से मिलकर विश्व उपभोक्ता दिवस एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पूरे प्रदेशों में मनाए जाने की बात रखी गई तथा उपभोक्ता कल्याण निधि एवं जागरूकता कार्यक्रमों पर विभाग का ध्यान आकर्षित किया। टीम में अन्य सदस्यों के साथ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री विमल डागा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र खुराना जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शैलेश चौधरी जी, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष श्री दिलीप शर्मा जी, बालोद जिला अध्यक्ष श्री एम. आर. पाटिल जी, रायपुर जिला कोषाध्यक्ष श्री दुर्गेश वर्मा जी, हेमंत रूचंदानी जी मौजूद रहे । February 2, 2024 Team manoj No Comments M