Uncategorized *रविंद्र देवांगन जिला ब्यूरो* *कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित* *कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों का किया समीक्षा* *विभागीय कार्यों में लाए कसावट-कलेक्टर* सक्ती 22 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को लंबित प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को विभागीय कार्यों में कसावट लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत आगामी 4 जून को होने वाले मतगणना संबंधी सभी तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो, इसका सभी अधिकारी कर्मचारी विशेष ध्यान रखे। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में स्कूली बच्चों के लिए समर कैंप, ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारी को यह प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने समर कैम्प में अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने कहा। इसके साथ ही कलेक्टर श्री तोपनो ने ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों का राशन कार्ड बनाने, मनरेगा के कार्यों में प्रगति लाने सहित किसान क्रेडिट कार्ड के लंबित प्रकरणों की जानकारी तथा अन्य विभागीय कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम सक्ती श्री के एस पैकरा, एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम ,एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। May 22, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *रविंद्र देवांगन जिला ब्यूरो* *कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित* *कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों का किया समीक्षा* *विभागीय कार्यों में लाए कसावट-कलेक्टर* सक्ती…
Uncategorized बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी खारिज May 22, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments बलौदा बाजार मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ छत्तिसगढ़ राज्य के बलौदा बाजार के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी शिरीष पाण्डे की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। आरोपी के…
Uncategorized रियल फिल्म में शूटिंग करते हारते हीरो एवं डायरेक्टर पहुंचे जेल। May 21, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments बलौदा बाजार क्राइम रिपोर्टर मिथलेश वर्मा के विशेष रिपोर्ट। बलौदाबाजार : फिल्मों में गुंडों को पीटने वाले हीरो और हीरो से पिटाई करवाने वाले डायरेक्टर्स आपने कई देखे होंगे.लेकिन छत्तीसगढ़…
Uncategorized एकाएक आये अंधड़ ने नगर में बरपाया कहर,ऊपर से लाइट बंद ने स्थिति को बनाया भयावाह लंबे समय से शाम होते ही चल रहा आंधी और तूफान संवाददाता रविंद्र कुमार देवांगन जिला उप मुख्यालय चांपा,,,, बीते वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष शाम होते ही प्रति दिवस आंधी और तूफान से आमजन जीवन को हस्त व्यस्त कर दिया है, इसका मूल वजह प्राकृतिक पर्यावरण से की जा चुकी छेड़छाड़ प्रमुख वजह हो सकता है, वैसे तो हर वर्ष विशेष कर जांजगीर चांपा जिले क्षेत्र में मई के आखिरी सप्ताह में शाम होते ही आंधी तूफान चलने की रिकॉर्ड दर्ज होती चली आ रही है, लेकिन इस वर्ष शरद ऋतु (ठंडी का मौसम) समाप्त होते ही लगातार मौसम के एकाएक करवट बदल लेने से आंधी और तूफान का दौर देखने को मिल रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप जहां लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है,तो वहीं दूसरी तरफ चौक चौराहे सहित गली एवं सदर बाजारों में व्यवसाय करने वाले लोगों को अपना दुकान समेटना एक मजबूरी साबित हो रही है,बात एक दिवसीय आंधी तूफान की हो तो कोई भी झेल सकता है, लेकिन लगातार जिस तरह से शाम होती बादली छाने के उपरांत जिस कदर आंधी और तूफान चलता है, उससे आम जन सहित व्यापारी वर्गों को बड़ी दिक्कतें होती हैं, और यही सब कुछ आज समाचार लिखे जाने के दौरान जिला उप मुख्यालय चांपा क्षेत्र में जमकर आंधी और तूफान का दौर चल रहा है, इन्हीं के चलते जहां एक ओर विद्युत आपूर्ति बंद हुआ,वहीं मजबूरी बस छोटे से लेकर बड़े दुकानदारों ने अपना व्यवसाय समेटना प्रारंभ करना समस्या को दर्शाने के लिए काफी है,,, May 21, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments एकाएक आये अंधड़ ने नगर में बरपाया कहर,ऊपर से लाइट बंद ने स्थिति को बनाया भयावाह लंबे समय से शाम होते ही चल रहा आंधी और तूफान संवाददाता रविंद्र कुमार…
Uncategorized संवाददाता सुनील साहू *कलेक्टर के निर्देशन में अवैध प्लाटिंग पर की जा रही कार्रवाई* जांजगीर-चांपा 21 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं नगरीय निकाय विभाग द्वारा जिले में अवैध प्लाटिंग पर संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। जिले के आज विभिन्न स्थानों पर किये गये अवैध प्लाटिंग को हटाया गया। इनमें नगर पालिका जांजगीर क्षेत्र, तहसील बलौदा के नगर पंचायत में एवं नगर पालिका चांपा अंतर्गत अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई। कलेक्टर ने सभी एसडीएम तहसीलदार, सीएमओ एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को अवैध प्लाटिंग पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। स/क्र May 21, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments संवाददाता सुनील साहू *कलेक्टर के निर्देशन में अवैध प्लाटिंग पर की जा रही कार्रवाई* जांजगीर-चांपा 21 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं नगरीय निकाय…
Uncategorized सर्व आदिवासी समाज और गोंडवाना समाज ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस* *बुधसिंह नेताम की जिला बदर कार्यवाही निरस्त करने की मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन May 20, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *सर्व आदिवासी समाज और गोंडवाना समाज ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस* *बुधसिंह नेताम की जिला बदर कार्यवाही निरस्त करने की मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन* कोण्डागांव जिला मुख्याल में…
छत्तीसगढ़ कलेक्टर केएल चौहान ने कहा कि लगातार मिल रहे शिकायतों पर प्रशासन की टीम भेजी गई थी जिसके द्वारा कार्यवाही की गई है। हमारी खबर का असर- chhattisgarhtalk.com की खबर का हुआ असर, दादागिरी करने वाले पुलिस आरक्षक लोमस साहू को SSP ने किया निलंबित May 20, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों रेत माफियाओं के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं, रेत माफिया को ना ही राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा (Tank Ram Verma) का डर है…
छत्तीसगढ़ सेक्स स्कैण्डल कांड के आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही बलौदाबाजार पुलिस प्रसासन, डेढ़ महीने पहले हुई थी एफआईआर, पुलिस पर उठ रहे सवाल? -sex scandal case In Chhattisgarh सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर? क्या पकड़ पाएगी……. पढ़िए पूरी रिपोर्ट….. sex scandal case In Chhattisgarh: बलौदाबाजार का चर्चित सेक्स स्कैण्डल कांड के फरार आरोपियों को महीने भर होने के बावजूद पुलिस ने नाकामयाब है मामले को सामने आये लगभग डेढ़ माह से अधिक हो चुका है पर पुलिस कप्तान द्वारा आरोपियों को पकड़ने बनाई गई पांच स्पेशलिस्ट टीम अभी भी घटना के सरगना कहे जाने वाले आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है और आरोपी बडे़ मजे से पुलिस को लुकाछिपी के खेल में छकाते नजर आ रहे हैं। 29 मार्च को जब घटना प्रकाश में आई तब आनन फानन में पुलिस ने अधिवक्ता महान मिश्रा को पकड़ बडे़ ही गर्व के साथ पत्रकार वार्ता कर वाहवाही बटोरी। वही घटना में अन्य प्रयुक्त अन्य आरोपियों दुर्गा टंडन, रविना टंडन, व प्रत्युष मैया को पकड़ ली और काफी पुछताछ किया। विभागीय सूत्र बताते हैं कि आरोपियों से पुछताछ में जनप्रतिनिधियों और पुलिस के अधिकारी व जवान का भी नाम आया पर उच्च अधिकारी इन्हें नहीं पकडे़ है। सूत्र यह भी बताते हैं कि जिस दिन पहली बार अधिवक्ता महान मिश्रा से कोतवाली पुलिस पुछताछ कर रही थी उस वक्त शिरीष पांडे थाना आया था और उसके बाद जो फरार हुआ अभी तक बलौदाबाजार पुलिस पकड़ नहीं पाई। इसे भी पढ़े- शिक्षा विभाग के मिलीभगत से चल रहा फर्जी मार्कशीट बनाने का बड़ा खेल, सूचना के अधिकार (RTI) से हुआ खुलासा, पढ़िए हमारी स्पेशल रिपोर्ट फरार चल रहे आरोपी पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा के विधायक प्रतिनिधि रहे शिरीष पाण्डेय, पुष्पमाला फेकर, हीराकली बंजारे, और ज्योति पब्लिक न्यूज़ के संचालक आशीष शुक्ला ये चार मुख्य आरोपियों के नाम है जो अभी भी बलौदाबाजार पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि सैक्स रैकेट व सेक्स स्कैण्डल मामले में ब्लैकमेलिंग कर लोगों से लगभग 50 लाख रुपय वसूली कर ब्लैक मेलिंग की है sex scandal case In Chhattisgarh: बलौदाबाजार के जिन कथित जनप्रतिनिधियों के नाम आये थे उनको बचाने उच्च स्तर के बड़े जनप्रतिनिधियों का भी दबाव आया जिसके बाद पुलिस कार्यवाही ठंडा पड़ गया और चुनाव आ गया। वही यह भी बताया जा रहा है कि घटना के पूर्व आरोपी गण बकायदा मामले को निपटाने थाना जाया करते थे जिसके बाद होता था मामले को दबाने लेनदेन का खेल जिसमें जनप्रतिनिधि, आरोपी व पुलिस शामिल होती थी। अपनों को बचाने का सौदा: कांग्रेस अध्यक्ष बलौदाबाजार कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने जिला पुलिस प्रशासन और सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में अपने-अपनों को बचाने का सौदा तय हो चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के बयानों में जो नाम सामने आए हैं उन्हें गिरफ्तार करना तो दूर उल्टे उन्हे बचाने में लगे हुए हैं। जांच-बूझकर चालान पेश करने की तय सीमा 90 दिन के बीतने का इंतजार किया जा रहा है ताकि जमानत मिल जाए। sex scandal case In Chhattisgarh: खैर चुनाव निपट गया और अब पुलिस पुनः खोजबीन में जुट गयी है और पुनः आरोपियों के घर खोजबीन करने के नाम पर जाकर खानापूर्ति करते दिखाई दी है। देखना होगा कि निष्पक्षता के साथ जांच कब तक पुरी होती है क्या फरार आरोपी पकड़े जाऐंगे या आरोपी सरेंडर करेंगे यह तो आने वाला वक्त बतायेगा पर अभी कही न कहीं पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहा है कि आखिर पुलिस अबतक आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ पा रही है। इसे भी पढ़े- रेत माफियाओं के आतंक जारी!! महानदी को भूखे भेड़िये की तरह नोच खा रहें रेत माफियाँ, प्रशासन सोया कुम्भरणीय नींद में, आखिर कब खुलेगी नींद? वही एएसपी अविनाश ठाकुर ने कहा कि आरोपी फरार है पुलिस पडताल कर रही है जल्द पकड़ लिये जायेंगे। पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना- रूपेश बलौदाबाजार शहर कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर ने भी आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की असफलता पर सवाल किया कि मामले का मास्टर मांइड शिरीष पाण्डेय और आशीष शुक्ला, पुष्पमाला फेकर, हीराकली बंजारे अपने परिजनों के संपर्क में है, अलग-अलग मोबाइल नंबरों से वे अपने परिजनों से लगातार बात कर रहे हैं मगर पुलिस इन परिजनों के मोबाइल नंबरों को ट्रैस कर उन तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है। sex scandal case In Chhattisgarh: बलौदाबाजार जिले की पुलिसिंग की बात करे तो यह नया मामला नहीं है नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी एवं पैसा उगाही का आरोपी शिक्षक पुलिस पकड़ से बाहर है। कटगी के शराब दुकान में खुलेआम रूपयों से भरा गायब हुए महीनों बीत गये पर पुलिस के हाथ खाली है। इसे भी पढ़े- बलौदाबाजार जिले में गली मुहल्ले में बेधड़़क बिक रही अवैध शराब….!! दारू कोचियों को किसका मिल रहा संरक्षण?? sex scandal case In Chhattisgarh: लगभग एक साल से अधिक समय हो गये जब श्रमविभाग पर जिंदा आदमी को मृत घोषित कर पैसा निकालने का मामला आया था जिसमें च्वाईस सेंटर संचालक पर पुलिस ने कार्यवाही कर दिया पर श्रम विभाग के अधिकारी की संलिप्तता पर जांच पर मौन नजर आ रही है। ऐसे अनेक मामले है जो ठंडे बस्ते में है जो कहीं न कहीं पुलिस की निश्पक्ष कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहे हैं। May 20, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments सेक्स स्कैण्डल कांड के आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही बलौदाबाजार पुलिस प्रसासन, डेढ़ महीने पहले हुई थी एफआईआर, पुलिस पर उठ रहे सवाल? -sex scandal case In Chhattisgarh सेक्स…
प्रथम दस्तक की खबरे जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ* *हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे* जिला संवाददाता रविंद्र देवांगन चोरिया. सक्ती 20 मई May 20, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ* *हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे* जिला संवाददाता रविंद्र देवांगन चोरिया. सक्ती 20 मई 2024/…
Uncategorized *जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ* *हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे* जिला संवाददाता रविंद्र देवांगन चोरिया. सक्ती 20 मई 2024/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती द्वारा जिले में 20 मई से 09 जून 2024 तक जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज सुबह नंदेलीभाठा खेल मैदान सक्ती में किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती श्री के एस पैकरा सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। श्री पैकरा ने अपने उद्बोधन में खेल के महत्व और जीवन में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए खेल प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए कहा। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री चितरंजन पटेल तथा श्री एन पी गोपाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुरेश जयसवाल प्रभारी प्राचार्य हायर सेकेण्डरी स्कूल खैरा द्वारा किया गया। ग्रीष्मकालीन शिविर में हर्षोल्लास और पूरे उत्साह के साथ बच्चे शामिल हो रहे है। इस शिविर में सक्ती जिले के बालक और बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है, उक्त खेल प्रशिक्षण शिविर में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक और शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक उपस्थित होकर भाग ले सकते है। इस खेल प्रशिक्षण शिविर में सक्ती जिले के जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ीयों को निम्नांकित खेल विधा बैडमिंटन, बालीबाल, फुटबाल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स तथा ओलंपिक में शामिल खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर खेल अधिकारी श्री हरी पटेल, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजन पटेल, फुटबाल संघ के सचिव श्री दीपक गुप्ता, कराटे संघ से स्नेहाशीष डे , जिला ओलंपिक संघ के सचिव श्री एन पी गोपाल, सुश्री सीमा यादव , श्री दादू राम केवट, बालीबाल संघ से रमापति देवांगन , जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अमर सिंह राज , जिला कबड्डी संघ से सचिव श्री अनिल कुमार सिंह कुर्रे , श्री बाबू लाल सिदार सहित गणमान्य नागरिक,अधिकारी कर्मचारी और प्रतिभागी बच्चे उपस्थित थे। उपरोक्त ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए चंद्र प्रकाश तिवारी , जय प्रकाश बघेल, देवाशीष बनर्जी, व्यायाम शिक्षकगण भोग सिंह कंवर, अनीस जयसवाल, विनोद उरांव, विजय, कलेश्वरी साहू , मोहन सिंह राठिया, किरण सिंह, निशा साहू, बबिता गोंड , किशन रात्रे आदि का सहयोग हैं। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रर्दशन जिला खेल अधिकारी खेल एवम युवा कल्याण विभाग श्री हरि पटेल ने किया। उक्त शिविर का समापन 9 जून को होगा। *समर कैंप के पहले दिन 100 मीटर दौड़ और कराटे प्रदर्शन के साथ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत* जिले के सक्ती नगर स्थित नंदेलीभाठा खेल मैदान में समर कैंप की आज से शुरुआत हुई है। पहले दिन 100 मीटर दौड़ और कराटे प्रदर्शन सहित अन्य खेलो के साथ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई तथा पंजीयन कार्य किया गया। इस समर कैंप में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खेल और अन्य एक्टिवीटिज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से बच्चे जो भी सीखेंगे उसका आगे भी वह बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे। May 20, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ* *हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे* जिला संवाददाता रविंद्र देवांगन चोरिया. सक्ती 20 मई 2024/…