*नगरनार के तीन बच्चों के तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही पहुंचे विधायक रेखचंद जैन * जगदलपुर। गुरुवार दोपहर को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन को जैसे ही यह सूचना मिली कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के तीन बच्चों की नगरनार में तालाब में डूबने से मौत हो गई है, वे तुरंत ही जिला मुख्यालय के महारानी अस्पताल पहुंच गए। श्री जैन विधायक कार्यालय में सुबह से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की मांग सुन रहे थे। दोपहर लगभग 2.30 बजे उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी मिली। इसकी तस्दीक नगरनार के युवा नेता जलंधर बघेल से कर वे अपने सहयोगियों के साथ तुरंत महारानी अस्पताल पहुंच गए। उन्होने पीड़ित परिवार के लोगों व वहां पहुंचे कलेक्टर चंदन कुमार से चर्चा की। पीड़ित परिजनों को ढाँढ़स बंधाते कहा कि- ” नियति को शायद यही मंजूर था। इस अनहोनी का सामना करने के लिए स्वयं को मजबूत करें। बच्चे जीवन भर का दुख देकर चले गए हैं। ” श्री जैन ने कलेक्टर से परिजनों को आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने कहा। इस दौरान श्री जैन के साथ नगरनार सरपंच लैखन बघेल, जलंधर बघेल, जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, पार्षदद्वय सूर्या पाणि व दयाराम कश्यप, कमलसाय तथा अन्य मौजूद थे। Post Views: 128 Post navigation राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा भारतीय मीडिया फाउंडेशन महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष रितेन्द्र सिंह जी के सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे उनसे मिलने पहुंचे मुंबई बदलापुर। अछय तृतीया पर सर्व समाज सम्मेलन एवं संत समागम तीन दिवसीय आयोजन प्रारम्भ हुआ..