*प्रथम १०तक न्यूज़ बस्तर संभाग ब्यूरो चीफ
पंचूराम ध्रुव*

*कोंडागांव, 01 मई 2026*/ राज्य शासन के मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बस्तर मुन्ने की शुरुआत जिले के 28 गांवों में शिविर आयोजित कर की गई। उक्त शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु मौके पर ही आवेदन प्राप्त किए गए। 01 मई को जनपद पंचायत कोण्डागांव अंतर्गत ग्राम भीरागांव ब, कुम्हारपारा, सिरसिबेड़ा, मसौरा, गिरोला, सातगांव, पल्ली, सितली, चिलपुटी, पलारी, डोंगरीगुड़ा, बफ़ना, बड़े भिरावंड, छोटेभिरावंड, छोटेबंजोड़ा, नेवता, मुलमुला, धनपुर, लेमडी, खड़का, भोगाड़ी में और जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम कोगेंरा, सोनपुर, कोरहोबेड़ा, बैजनपुरी, आमागुहान, कोरगांव और रामपुर में शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने गांव में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें।
मनोज वर्मा स्वतंत्र
प्रधान संपादक
प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल
9303754289

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed