मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272

जिला बलौदा बाजार भाटापारा

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट के मामले में पंकज वर्मा युवा कांग्रेस जिला मीडिया संयोजक बलौदाबाजार-भाटापारा ने साय सरकार को घेरा है। पंकज ने कहा कि दर्जन भर से ज्यादा ग्रामीणों की मौत के बावजूद साय सरकार गहरी नींद में सोई है। भाजपा नेताओं के न्याय और सुशासन की गारंटी के दावे का क्या हुआ ? धमाके में मृत लोगों के साथ ही घायलों और लापता लोगों के परिजनों को न्याय नहीं मिलेगा ? क्या साय सरकार ने बारूद फैक्ट्री के मालिक को बचाने की गारंटी दे दी है।
पंकज वर्मा ने कहा कि बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट के चार दिन बाद भी फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार नहीं किया है। प्रशासन द्वारा फैक्ट्री में रखी सामग्री को हटाने कहा गया है, जिससे स्पष्ट हो गया है कि फैक्ट्री में मौजूद साक्ष्यों को हटाने में खुद प्रशासन ही फैक्ट्री मालिक की मदद कर रहा है। शासन-प्रशासन द्वारा फैक्ट्री मालिक के खिलाफ एक्शन लेने की बजाय उसे बचाने का प्रयास घोर निंदनीय है।
पंकज ने कहा कि सबसे बड़ी दुर्भाग्यजनक बात ये है कि हादसे के बाद साय सरकार अभी तक यह स्पष्ट नहीं बता पा रही है कि घटना के दिन कितने लोग फैक्ट्री में कार्यरत थे और कितने लोगों को अस्पताल ले जाया गया। कितने लोगों को बचाया गया और कितने लोगों की मौत हो गई? अब तक इन आंकड़ों को न बता पाना साय सरकार की नाकामी को दर्शाता है। फैक्ट्री से रजिस्टर ही गायब हो गया है।
पंकज ने कहा कि विष्फोट इतना भयानक था कि लोगों को मलबे के बीच शरीर के अंग नहीं मिल पा रहे हैं। कितने लोग अभी तक मलबे में दबे हैं और कितने लोग लापता हैं, यह सरकार नहीं बता पा रही है। आसपास के ग्रामीण मलबे के बीच अपने परिजनों को तलाश रहे हैं। ग्रामीण न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन साय सरकार लोगों को न्याय नहीं दे रही है।
पंकज ने कहा कि इस घटना से दोषियों को उलटा लटकाने और बुलडोजर चलाने का दावा करने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह से लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दावों की पोल खुल गई है। उलटा लटकाने और बुलडोजर चलाने की भाजपाई नीति क्या सिर्फ गरीबों को परेशान करने के लिए लागू होती है। बारूद फैक्ट्री में इतना बड़ा अपराध होने के बावजूद साय सरकार पीड़ित परिवारों के साथ न्याय क्यों नहीं कर रही? ये बड़ा सवाल है।
पंकज ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित सभी भाजपा शासित राज्यों में डबल इंजन की सरकार न्याय दिलाने की बजाय अन्याय करने पर उतारू है। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के कार्यकाल में घटना-दुर्घटना में मौत होने पर भाजपा नेता 50 लाख मुआवजा देने की मांग करते थे। बारूद फैक्ट्री में इतना बड़ा हादसा होने के बाद साय सरकार ने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने का ऐलान तक नहीं किया। साय सरकार बारूद फैक्ट्री में हुए हादसे में मृतकों के परिवारजनों को अविलंब 50 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा करे। साथ ही दोषी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed