मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ

जिला बलौदा बाजार भाटापारा

“अभियान सृजन” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, एसडीओपी भाटापारा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी भाटापारा शहर निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे के निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत गंभीर अपराध एवं अन्य घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों, शराब कोचियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों, सटोरियों एवं अन्य अवैधानिक कार्य करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। *इसी क्रम में नया गंज वार्ड कल्याणी मंदिर के पास भाटापारा में गाली गलौज एवं लड़ाई झगड़ा करते हुए ईट से सीने पर वार कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।*

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.12.2023 को प्रार्थी अभिषेक भट्ट द्वारा थाना भाटापारा शहर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि *दिनांक 14.12.2023 को शाम 06:30 बजे लगभग प्रार्थी मृतक शेखर भट्ट एवं अन्य लोग कल्याणी मंदिर के पास शटर के सामने चबूतरा में बैठकर आपस में बात कर रहे थे*, कि इसी समय मंदिर के पीछे तरफ से संदीप भट्ट अपने एक अन्य दोस्त के साथ आया। संदीप भट्ट द्वारा शेखर भट्ट को गाली गलौज करते हुए इशारे से अपनी पास बुलाया है। जैसे ही मृतक शेखर भट्ट, संदीप भट्ट के पास गया तब संदीप ने पास ही पडे एक ईंट को उठाकर शेखर के सीने पर मार दिया। यह सब देखकर हम सब लोगों ने दोनों को लड़ाई झगड़ा करने से छुड़ाया और अलग किया। *उस समय ईंट से मारे गये चोंट से शेखर भट्ट दर्द से कराह रहा था एवं सीने में जलन की बात भी बता रहा था। इसके बाद सभी अपने-अपने घर सोने के लिए चले गए। कि दूसरे दिन दिनांक 15.12.2023 को प्रातः 10:30 बजे फोन से पता चला कि शेखर भट्ट पिता द्वारा भट्ट उम्र 24 साल निवासी नयागंज वार्ड भाटापारा की मृत्यु हो गई है।* की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में मर्ग पंजीबध्द कर जांच में लिया गया।

मर्ग जांच पर *मृतक का विधिवत पोस्टमार्टम जांच कराया गया, जिसमें मृतक की मृत्यु आरोपी द्वारा ईंट से सीने पर जोरदार वार कर किए जाने से होना पाया गया।* कि जांच पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 275/2024 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कि प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 31.05.2024 को *आरोपी संदीप भाट पिता सुरेश भाट उम्र 19 वर्ष 06 माह निवासी नया गंज वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर* को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed