मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 जिला बलौदा बाजार भाटापारा हम पेड़ों के बिना किसी दुनिया की कल्पना नहीं कर सकते क्योंकि उनके बिना कोई दुनिया नहीं होगी पेड़ पृथ्वी ग्रह पर सबसे आवश्यक प्राणियों में से एक हैं। वे जीवित प्राणी जिस हवा में सांस लेते हैं उसे साफ करने के लिए लगातार काम करते हैं। इसके अलावा, वे हमें असंख्य उपहार देकर दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाते हैं। पेड़-पौधे पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं पेड़ ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं जिसे मनुष्य और सभी जीवित जीव उपभोग करते हैं।पेंड़ो के बिना पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व संभव नहीं होता। पेड़ खाद्य श्रृंखला की रीढ़ हैं और सभी शाकाहारी जीवों को भोजन प्रदान करते हैं जो आगे चलकर मांसाहारियों को भोजन प्रदान करते हैं। और इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा विकासखंड में क्षेत्र में आने वाला ग्राम लेवई में दशगात्र कार्यक्रम के अवसर पर,,पेड़ नहीं हम प्राण लगाबो,, टीम के सदस्यों के द्वारा लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास भाटापारा के समीपस्थ ग्राम लेवई निवासी तुकाराम वर्मा का आकस्मिक निधन हो जाने पर परिवार के सभी सदस्य स्तब्ध है जिनका दशगात्र कार्यक्रम निज निवास ग्राम लेवई में किया गया भीषण गर्मी एवम समाज मे पर्यावरण के क्षेत्र में संदेश हेतु मृतक के परिवार द्वारा स्मृति स्वरूप तालाब किनारे नीम के पौधा रोपित किया गया उक्त अवसर पर मृतक के धर्मपत्नी श्रीमती धनेश्वरी वर्मा अलखराम हेमन्त फिरन्ता हिन्छराम भुनेश्वर धनेस्वर राहुल पूरब केजराम वर्मा जनक वर्मा नारद वर्मा धनेश वर्मा एवम टीम पेड़ नही हम प्राण लगाबो के सदस्य श्री मान कपिल कश्यप जी उत्तम वर्मा लक्ष्मण वर्मा इंद्रकुमार वर्मा सुनील वर्मा अजय ध्रुव अशोक सिन्हा सहित अतिथिगण उपस्तिथ रह श्रद्धांजलि अर्पित कीए| प्रथम दस्तक न्यूज छत्तिसगढ़ Post Views: 528 Post navigation *थाना भाटापारा शहर पुलिस ** ● *दिसंबर 2023 में भाटापारा में शेखर भट्ट हत्या कांड के आरोपी को किया गया गिरफ्तार* लवनबन शासकीय प्राथमिक शाला में चल रहे सात दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन