मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ /9644331272

जिला बलौदा बाजार भाटापारा

शासकीय प्राथमिक शाला लवनबन मे सात दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया गया एवं शासन के आदेश उपरांत 30 मई को इसका समापन हुआ इस दौरान बच्चों ने नृत्य संगीत के साथ पेंटिंग व कबाड़ से जुगाड़ माध्यम से अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी बनाने का तरीका भी सीखा,।
विगत 24 मई से 30 मई तक नौनिहाल बच्चों ने नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के FLN के अंतर्गत अनेक भाषाई गतिविधि एवं गणितीय गतिविधियों को मनोरंजनात्मक तरीके से सीखा , एवं स्वयं करके सीखकर निर्माण किया,उन समस्त तैयार सामग्रियों का प्रदर्शनी लगा, ग्राम पंचायत लवनबन के सरपंच पुनाराम साहु जी,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती दयामति फेकर, समस्त पंचगण, तथा ग्राम के गणमान्यजन विशेष रूप से उपस्थित होकर हमारे बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए फूले नहीं समाए।
अंत में विभिन्न बच्चों ने समर कैंप की आयोजन पर अपना वक्तव्य भी संप्रेषित किया तथा उक्त गतिविधि हेतु विद्यालय एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को बहुत-बहुत धन्यवाद,आभार,प्रणाम व्यक्त किया।
बच्चों के चेहरें में छाई हुई उमंग उत्साह को देख संस्था प्रमुख श्रीमती टिकेश्वरी पटेल एवं श्रीमती महेश्वरी वर्मा जी भी खुशी से भाव विभोर हो गई ।
प्रधान पाठक श्रीमती टिकेश्वरी पटेल जी ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सक्रिय कार्यकर्ता प्रकाश सर जी एवं सुश्री टीना जी को नि: स्वार्थ भाव से बच्चों की रचनात्मकता को तराशने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया एवं शुभकामनाएं,शुभभावनाएं संप्रेषित किया।
इस प्रकार बच्चों के सात दिवसीय समर कैंप समाप्त हुए।
संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी,इस हेतु प्रधानाचार्य ने उन्हें भी मंच से धन्यवाद आभार प्रणाम व्यक्त किया।
प्रथम दस्तक न्यूज छत्तिसगढ़

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed