मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ 9644331272

जिला बलौदा बाजार भाटापारा

समीपस्थ अन्य सीमेंट सायंत्रो की तुलना मे 15 से 20 प्रतिशत भाड़ा कम दिए जाने की मांग को लेकर अल्ट्राटेक के नवीन इकाई कुकुरदी द्वारा अन्य संयंत्र के समानांतर रेट लिस्ट जारी नहीं किए जाने के संबंध में सर्वविदित है की अल्ट्राटेक द्वारा अपनी नवीन इकाई कुकुरदी में कार्य चालू कर दिया गया है, विगत दिनो सी सी टी ए के नेतृत्व में अन्य विभिन्न सभी संगठनो के समर्थन से हमने 48 घंटे का समय अवधि प्रदान कर बैकुंठ मे क्लिंकर का डिस्पैच एवं विभिन्न स्थानो में सीमेंट डिस्पैच हेतु समीपस्थ अन्य सीमेंट संयंत्रों के समकक्ष रेट निर्धारण के लिए मांग रखी गई थी । बलौदा बाजार ट्रक मालिक संघ के द्वारा इस विषय में अनेकों बार पत्राचार के माध्यम से रेट लिस्ट मे समानता के लिए माननीय मंत्री महोदय के मध्यस्थता में कुकुरदी संयत्र के अधिकारियों से बातचीत हुई थी।
विगत कई महीनों के वार्तालाप के पश्चात आज राजधानी के होटल साय जी मे विभिन्न संगठनों की मौजूदगी में बैठक सम्पन्न हुआ जो कि बेनतीजा रहा।
अतः सी सी टी ए, रायपुर बस्तर कोरापुट, सी जी बलकर एसोसियेशन,
एवम् बलौदा बाजार ट्रक मालिक संघ सभी के समर्थन से आज दिनांक 3 जून 4:00 अल्ट्राटेक समूह कुकुरदी के समस्त परिवहन कार्य बंद कर दिया गया है, यदि हमारी मांगे तीन दिवस पर पूरी नही की जाती है तो समस्त संगठनों के सहयोग से अल्ट्राटेक के अन्य समूहों, जैसे, रावन, अल्ट्राटेक हिरमी, बैकुंठ इत्यादि संयंत्रो मे भी अपने स्वयं के द्वारा समस्त परिवहन कार्य बंद कर दिया जायेगा।
उपरोक्त बैठक में अंजय शुक्ला, अशोक जैन, सुधीर अग्रवाल, अमित सूरी, सुखदेव सिंह सिद्धू, अमित तिवारी, बलौदा बाजार ट्रक मालिक संघ के अध्य्क्ष संजीव कुमार सिंह, अरूण तुलस्यान, अनुराग जैन, जसवंत सैनी सुमीत अग्रवाल,रितेश जैन, इंद्रजीत सिंह, मलकित सिंह,सनोज सिंह, विजय शर्मा सहित काफी संख्या में परिवहनकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने आंदोलन को समर्थन दिया है।
प्रथम दस्तक न्यूज छत्तिसगढ़ समाचार के लिए संपर्क करें 8689975743 मनोज वर्मा स्वतंत्र

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।