रविंद्र देवांगन -संवाददाता शक्ति *तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, कोसमंदा के हनुमान मंदिर के पास हुई दर्दनाक घटना* जांजगीर चांपा। हाईवा की ठोकर से पीआईएल चांपा में काम करने वाले ठेका कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमन्दा का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम चोरिया निवासी कार्तिक राम साहू उम्र 54 वर्ष पीआईएल में ठेका कर्मी के रूप में कार्य करता था। हर रोज की भांति मंगलवार को भी कार्तिक राम अपनी पल्सर बाइक से ड्यूटी जा रहा था, तभी कोसमन्दा हनुमान मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही हाइवा क्रमांक सीजी 10 बीआर 7027 ने जमकर ठोकर मार दी। हाइवा की ठोकर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाइवा ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। अमले की सूचना पर पहुंची चांपा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। Post Views: 281 Post navigation ** बलौदा बाजार ट्रक मालिक संघ का बड़ा फैसला समस्त परिवहन कार्य बंद** 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*