जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट में भी बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस से पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया मैदान में थे जिन्हें बीजेपी की कमलेश जांगड़े ने करीब 60 हजार वोट से हरा दिया है। कमलेश जांगड़े को 6 लाख 78 हजार 199 वोट मिले। वहीं डहरिया को 6 लाख 1 हजार 747 वोट मिले हैं।इस लोकसभा की खास बात यह रही कि, इस सीट के तहत 8 विधानसभा आती है और आठों विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं। जांजगीर में 18 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 7 मई को हुई थी। इस लोकसभा सीट में 67.36 फीसदी पुरुष और 67.76 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। कुल वोटिंग 67.56% प्रतिशत हुई थी। आखिरकार फिर से जांजगीर चांपा लोक सभा क्षेत्रवाशियो ने फिर एक बार भाजपा के सुशासन सरकार पर भरोसा किया और प्रचण्ड मतों से कमलेश जांगडे को जीत दिलाई इस ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा युवा नेता नरेंद्र साहू आई टी सेल मीडिया प्रभारी मंडल टुण्ड्रा ने सभी जनता जर्नादन को तहे दिल से शुक्रिया आभार प्रकट किया समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8689975743 मनोज वर्मा स्वतंत्र मुंबई। Post Views: 547 Post navigation 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही* *⏺️अपने ही पत्नी को चाकू से मारकर मौत का घाट उतारने वाले आरोपी पति को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*