जिला जांजगीर-चांपा ब्यूरो सुनील साहू
जांजगीर-चांपा पुलिस
*दिनांक 06.06.2024*

*⏺️अपने ही पत्नी को चाकू से मारकर मौत का घाट उतारने वाले आरोपी पति को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

*⏺️आरोपी द्वारा अपने इलाज कराने आया था पत्नी के साथ मिरादतार मजार बलौदा*

*⏺️आरोपी द्वारा अपने पत्नी को वापस घर जाने के बात बोलने पर नहीं मानने पर आरोपी पति द्वारा गुस्से में आकर सब्जी काटने की चाकू से पत्नी को उतारा मौत का घाट*

*⏺️आरोपी द्वारा घटना घटित कर हो गया था फरार*

*⏺️आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने का चाकू को किया बरामद*

*⏺️आरोपी विदेश कुमार पैकरा पिता रघुवीर पैकरा उम्र 30 साल निवासी भण्डारगांव कदमपारा उदयपुर जिला सरगुजा (छ.ग.)*

*⏺️ प्रकरण की आरोपी के विरूध्द धारा 302 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

*⏺️मृतिका देवती पैकरा उम्र 26 साल निवासी भण्डारगांव कदमपारा उदयपुर जिला सरगुजा*

⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी विदेश कुमार पैकरा पिता रघुवीर पैकरा उम्र 30 साल निवासी भण्डारगांव कदमपारा उदयपुर जिला सरगुजा (छ.ग.) अपने इलाज कराने के लिए अपने पत्नी मृतिका देवती पैकरा उम्र 26 साल के साथ दिनांक 03.06.2024 को थाना बलौदा क्षेत्र के मिरादतार मजार आये थे।सूचक सरजू चौहान निवासी वार्ड नंबर 03 बलौदा जो रामनगर स्थित मीरादतार में चौकीदारी का काम करता है। जिसके द्वारा दिनांक 05.06.2024 को थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.06.2024 को देवती नामक महिला अपने पति विदेश कुमार के साथ ईलाज कराने मीरादतार मजार बलौदा आये थे। दिनांक 05.06.2024 को सुबह करीब 04:00 बजे सभी को (सवारियों को) सलामी के लिए उठाने के लिए गया तो सभी को उठा रहा था मृतिका देवती पैकरा को 2-3 बार आवाज देकर उठाया जो नहीं उठी व ना कुछ बोली, तो उसके पास जाकर देखा तो देवती पैकरा के सिर के पास चोंट लगने से खून निकला था सांस नहीं चल रहा था उसकी मृत्यु हो गई थीं। मृतिक के पति विदेश कुमार वहां पर नहीं था कि सूचना थाना बलौदा पुलिस को मिलने पर मर्ग इंटीमेशन कायम कर। तत्काल घटना स्थल गया, निरीक्षण कर शव का पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर शव का पीएम कराया गया, शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गंभीर चोट लगने से होना लेख किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 214/2024 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

⏩हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु *श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन* में तत्काल थाना स्तर से टीम गठित किया गया तथा *अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्ग दर्शन* में अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था विवेचना दौरान आस-पास के व्यक्तियों से पुछताछ कर कथन लिया गया कथन के आधार पर मृतिका के पति घटना बाद से मौके पर उपस्थित नहीं होने पर संदेह के आधार पर गठित टीम द्वारा संदेही पति की पतासाजी हेतु उसके सकुनत भण्डारगांव, उदयपुर के लिये रवाना किया गया। जहां से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया गया जिसके द्वारा अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया गया कि दिनांक 03.06.24 को अपना ईलाज कराने अपने पत्नी देवती पैकरा के साथ अपने गांव से मीरादतार मजार बलौदा आया हुआ था दुसरे दिन वही रहकर ईलाज कराये लेकिन अच्छा नहीं लगने से अपने पत्नी को बताया और उसे घर चलने बोला तो वह ईलाज कराकर चलने की बात बोली उसी रात फिर अपने पत्नी को बोला की मुझे अच्छा नही लग रहा है लेकिन उसकी पत्नी बात नहीं मान रही थी तो गुस्सा में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी पत्नी की मुंह को हाथ से दबाकर उसके पेट में चाकू से वार कर हत्या करना स्वीकार किया और वहां से भाग गया और चाकू को मीरा दतार मजार से लगे खाली मैदान में फेंक देना बताया जिसे आरोपी के निशानदेही पर समक्ष गवाहों के बरामद किया गया।

⏩ प्रकरण के आरोपी विदेश कुमार पैकरा पिता रघुवीर पैकरा उम्र 30 वर्ष निवासी भण्डारगांव कदमपारा थाना उदयपुर जिला सरगुजा के विरुद्ध पर्याप्त अपराध धारा का सबूत पाये जाने से दिनांक 06.06.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

⏩उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कौशल सिदार, प्रतिभा राठौर, आरन श्याम राठौर, प्रहलाद निर्मलकर, विनोद मनहर, देवराज लसार एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।