समाचार मुंबई महाराष्ट्र।
छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष,अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल, विश्वधर्म अपंग मानव सेवा संघ के मुख्य ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, शेट्टी टाइम्स समाचार पत्र एवं प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनोज वर्मा जी टीम के साथ महाराष्ट्र के राजभवन में महामहिम राज्यपाल माननीय रमेश बैस जी से मुलाकात करेंगे। और महाराष्ट्र के मुंबई में छत्तीसगढ़ भवन बनाने की मांग पर चर्चा करेंगे। श्री स्वतंत्र जी ने कहा की मैं छत्तीसगढ़ का हूं और महाराष्ट्र में बहुत से छत्तीसगढ़िया वरिष्ठ नागरिक है और बहुत से प्रवासी मजदूर परिवार अपने जीवन यापन के लिए महाराष्ट्र में रहते है जो मुंबई में आकर बड़े – बड़े पदों पर आसीन है उसके बावजूद भी आज तक छत्तीसगढ़ भवन की मांग किसी ने नहीं किया क्यों? यह बहुत बड़ा प्रश्न का विषय है आज हमारे महामहिम राज्यपाल महोदय जी छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होने के नाते हमारी जायज मांग पर विचार करेंगे इसीलिए महोदय जी को छत्तीसगढ़ भवन निर्माण करने की मांग को संज्ञान में लाने के लिए उनसे मिलकर अहम चर्चा करेंगे । श्री स्वतंत्र जी ने बताया की महाराष्ट्र के नवी मुंबई में ,लगभग लगभग सभी राज्यों का भवन है जिसे मैं जानता हूं और गया भी हूं लेकिन छत्तीसगढ़ भवन नही ऐसा क्यों ? कोरोना महामारी के समय मैने महसूस किया। छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर भाइयों के परिवारों की दयनीय स्थिति को देखकर मैंने उस समय सोचा काश हमारे छत्तीसगढ़ राज्य का भवन होता छत्तीसगढ़िया लोगों की ये स्तिथि नही होती। लोगों को हमने भूखे रहते हुए देखा । और तड़पते देखा, हम और हमारी टीम ने मिलकर हमसे जितना बन सका किया । छत्तीसगढ़िया मजदूर भाइयों के परिवारों को खाने पीने एवं जरूरत के समान उपलब्ध कराई और उनके साथ साथ छत्तीसगढ़ तक पहुंचाने का काम हमने किया । कई अवार्ड भी हमे मिला लेकिन हमारे लिए ये अवार्ड कोई काम का नहीं । मनोज वर्मा स्वतंत्र ने कहा की हमारा मेहनत जब महाराष्ट्र के मुंबई में छत्तीसगढ़ भवन का निर्माण होगा वही हमारा सबसे बड़ा अवार्ड होगा। इसके लिए श्री स्वतंत्र ने कहा की महामहिम राज्यपाल माननीय रमेश बैस जी से मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी से भी बहुत जल्द छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान महाराष्ट्र के मुंबई में छत्तीसगढ़ भवन की मांग को लेकर अपनी टीम के साथ मुलाकात करेंगे

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed