मिथलेश वर्मा

बलौदा बाजार

जिले में असमाजिक तत्वों द्वारा सुहेला के आसपास मंदिरों एवं गिरौदपुरी जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ से जिला प्रशासन ने चिंता जाहिर की है। आज इस सिलसिले में कलेक्टर के एल चौहान एवं एसपी सदानंद कुमार ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक ली। बैठक में जिले में हुई घटनाओं को लेकर सिलसिलेवार व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान सतनाम समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों सहित सभी समाज के प्रमुखों द्वारा आपसी शांति बनाएं रखने एवं प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की बात कही गई है। इसके साथ ही घटनाओं की जांच के लिए मजिस्ट्रीयल जांच पर भी सहमति बनी है। जिसके विस्तृत आदेश अगामी दिनों में अलग से जारी की जाएंगी।
कलेक्टर के एल चौहान ने कहा विगत दिनों जिले के विभिन्न स्थानों में जो अप्रिय घटना हुई है वह बेहद ही निंदनीय एवं चिंताजनक है। इस तरह की घटनाओं से समाज का ताना बाना बिगड़ जाता है। हमारे जिले का कभी भी इस तरह इतिहास नही रहा है की किसी भी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाई। इस तरह की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने सभी समाज प्रमुखों से अपील की है हमे आंदोलन से बचते हुए आपसी शांति हेतु सकारात्मक प्रयास करना चाहिए। प्रशासन और समाज दोनों जीवंत समाज के दो पहलू है जो आपसी सहयोग के बिना किसी भी कार्य को सफल नही हो सकती है। उन्होंने सभी समाज प्रमुखों के बातो को सुनकर समस्यो के जल्द ही निराकरण के आश्वासन दिया हैं। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सदानंद कुमार ने कहा की आज कल सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत जल्दी अफवाह फैलाई जाती है। हमे ऐसे मेसेजो से बचना चाहिए साथ ही इस तरह के संदिग्ध कंटेंट मिले तो इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल को दी जानी चाहिए। हमने सोशल मीडिया में गतिविधियों के निगरानी के लिए अलग से भी सेल बनाएं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की जांच के संबध में आप लोगों ने आज जो सलाह एवं महत्वपूर्ण जानकारी दिए है उसी के हिसाब से ही जांच में तेजी लाई जाएगी।बैठक में जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अफसरों के साथ विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दिप्ती गौते,एडिशनल एसपी अविनाश ठाकुर,सभी एसडीएम,एसडीओपी, प्रगतिशील सतनामी समाज देवेंद्र चतुर्वेदी, मोहन बंजारे,सतनामी समाज ओमप्रकाश खुटे,एसटी एससी ओबीसी संघर्ष समिति मोहन राय, ब्राह्मण समाज श्याम शुक्ला, यादव समाज संतोष यदु,सिंधी समाज नरेश गंगशानी,शंकर दुलानी,केवंट निषाद समाज नारद निषाद,वर्मा कुर्मी समाज धर्मेंद्र सरसिहा,आदिवासी समाज डॉक्टर एल एस धुव्र,भूपेंद्र ध्रुववंशी,साहू समाज लेखराम साहु,सतनामी समाज राजमहंत सरजू प्रसाद घृतलहरे,बीएसपी राजकुमार पात्रे,भीम क्रांतिवीर संगठन किशोर नवर्ंगे सहित अन्य सभी समाजों के वरिष्ठ प्रतिनिधी,समाज प्रमुख गण सहित बड़ी संख्या गणमान्य नागरिक गण भी उपस्थित थे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed