मिथलेश वर्मा

जिला बलौदा बाजार

संयुक्त संचालक आर. पांडेय एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय के नेतृत्व में RTE के नोडल अधिकारी राकेश सिंह ABO एवं आशीष कुमार शर्मा प्राचार्य सेजेस सिमगा के साथ स्थानीय निजी विद्यालय सक्ति कान्वेंट और भारत पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। जिसमे आरटीई के तहत अध्यनरत बच्चों का पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड एवं ड्राप आउट हुए बच्चों की जानकारी , कारण एवं उसके लिए किए गए प्रयास पर विस्तृत चर्चा एवं दिशा निर्देश दिए गए। माननीय सचिव महोदय के निर्देशानुसार जेडी पाण्डेय ने ड्राप आउट हुए बच्चों के लिए स्पष्ट कारण पालकों से सीधे संपर्क कर बताए जाने पर निर्देशित किया। आरटीई के बच्चों को शासन के बच्चे बताते हुए बिना अनुमति उन्हें शाला से टी .सी दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए विधिवत् प्रक्रिया से अनुमति लिए जाने को निर्देशित किया।
उपरोक्त निरीक्षण पश्चात् स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिमगा में विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस के गेंदले के आयोजन पर विकास खंड के समस्त प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयको के साथ विभागीय मुद्दों पर बैठक लिया गया। विभिन्न जानकारियों एवं निर्देशों के साथ सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया तैयारी एवं पोर्टल में प्रत्येक निर्देशों की एंट्री करने को कहा गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारतीय ने डिजिटली ऑनलाइन पोर्टल एंट्री पर विस्तार से जानकारी देते हुए समय सीमा पर सभी को पूर्ण करने को कहा । न्यायालयीन एवं पेंशन के सभी प्रकरणों को अविलंब पूर्ण करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए। अंत में सहसराम पाटकर बी आर सी सी के सेवानिवृत होने पर उनका सम्मान करते हुवे प्राचार्य आशीष शर्मा एवं बी. ई. ओ. गेंदले ने आभार व्यक्त किया।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed