मिथलेश वर्मा

जिला बलौदा बाजार

पढ़ाई शिक्षा का सार होता है और शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करते हैं और लक्ष्य प्राप्ति करते हैं और अब जून महीना चल रहा है संभवत 15 जून तक स्कूल भी खुलना प्रारंभ हो जाएगा और वहां शासन के आदेश अनुसार विधिवत प्रारंभ की जाएगी मगर सवाल यह उठता है कि हम जिस जगह शिक्षा प्राप्त करते हैं क्या वह जगह व्यवस्थित संतुलित और सही है क्या मुख्य मार्ग से स्कूल पहुंच मार्ग तक मार्ग की हालत सही है पूरी बातों को लेकर के आज मीडिया कर्मी के द्वारा जिले में एक दो जगह भ्रमण की गई जहां पर जिला मुख्यालय से ही कुछ दूर पर लगा हुआ मुडि़याडीह जहां पर प्राथमिक शाला स्कूल में देखा गया कि भवन लगभग 35 साल पुराना है और भवन जर्जर हो चुका है स्कूल की हालत बत्त से बत्तर है और स्कूल की जर्जर हालत को देखते हुए यह कहा जा सकता है की बरसात के दिनों में क्या स्थिति रहेगी वैसे ही आलम बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत करदा का है जहां पर हाई स्कूल पहुंच मार्ग तक जाने के लिए आज तक रोड नहीं बन पाई और विधायक की अनुशंसा से रोड बनाने की स्वीकृति भी मिली थी मगर आज तक प्रारंभ नहीं हो पाई सिर्फ नारियल तोड़कर ही पूजा किया गया है ऐसे में सवाल यहां उठना है कि आखिर जिले में ऐसे कितने प्राथमिक शाला,मिडिल स्कूल या हाई स्कूल जर्जर है और कितने वर्षों से जर्जर स्थिति में है और क्या सभी स्कूलों में पहुंच मार्ग बना हुआ है क्योंकि बरसात आते ही यहां आलम देखने को मिलता है कि बच्चे कीचड़ से लतपत होते हुए जाते रहते हैं बरसात में भींग जाते हैं कभी स्कूल बैग गिर जाता है, कभी बच्चे गिर जाती है, कभी चोट आई है और न जाने उसे पहुंच मार्ग में अगर घर परिवार और बस्ती का रहना हो तो क्या से क्या घटना हो जाता है। महतारी प्रसव होने के लिए 102 की गाड़ी फंस जाती है, कोई अगर देहांत हो गया तो उसको ले जाने के लिए बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और न जाने ऐसी क्या-क्या घटना घटित होती रहती है अतः इन सभी बातों पर ध्यान देने हेतु खबर के प्रशासन से यह जाहिर किया जा रहा है कि जिला बलौदाबाजार भाटापारा में कितने स्कूल जर्जर है कितने स्कूलों पर पहुंच मार्ग नहीं बना है उन्हें ध्यान में रखते हुए कार्य प्रणाली आगे बढ़ाएं क्योंकि पिछले वर्ष बेमेतरा जिला में ही एक स्कूल में जर्जर स्कूल में बच्चों का पढ़ना जारी था उसी समय छत से एक ढेला का गिरना हुआ और दो-तीन बच्चे घायल भी थे और ऐसे ही और कुछ जिलों में यहां हो चुका है अतः किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना स्कूली बच्चों के साथ ना हो अतः शासन इस पर ध्यान आकर्षित करें खबर अभी बाकी है वह अगले अंक में पूरे जिले में कितने स्कूल जर्जर हैं तथा कितने स्कूल पर पहुंच मार्ग नहीं बना है उसे जानकारी जुटाकर खबर पुन प्रकाशित करेगी…

स्कूल पहुंच मार्ग और स्कूल भवन जर्जर की बातें वास्तविक में सही है और इस पर हम ध्यान आकर्षित करते हैं और पत्र व्यवहार भी करेंगे

हिमांशु भारती
जिला शिक्षा अधिकारी
बलौदाबाजार भाटापारा

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।