मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री खलको के बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। बिलासपुर रेंज आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर खलको की कुशल क्षेम पूछी। खलको की हालत ठीक है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है। उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी उनका स्वास्थ्य ठीक है। आईजी और कलेक्टर ने घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। अधिकारियों ने घायल जवान के परिवार जनों से भी मुलाकात कर उनका ढाढस बंधाया। Post Views: 103 Post navigation *जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़, आगजनी के मामले में विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज* ● *पुलिस द्वारा उपद्रवी तत्वों के छिपने के ठिकानों में लगातार दबिश * भाटापारा विधायक इंद्र साव ने सतनामी समाज के लोगो से की शांति की अपील