मिथलेश वर्मा

भाटापारा:
भाटापारा विधायक इंद्र साव ने बलौदा बाजार में हुई आगजनी तोड़फोड़ की घटना पर सतनामी समाज के लोगो से शांति और अमन चैन बनाने की अपील की है, साव ने इस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रशासन ने अगर समय रहते आवश्यक कदम उठाए होते तो लोगों को ना तो कोई नाराजगी होती और ना ही इस प्रकार की घटना घटित होती।प्रशासन चाहता तो घटना को इस हद तक जाने से रोका जा सकता था.
विधायक इंद्र साव ने बलौदा बाजार में घटित घटना पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि
सतनामी समाज पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के बताए शांति और सद्भाव के रास्ते पर चलने वाला समाज है। मैं समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं । साव ने इस मसले पर प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि
25 दिनों पहले असामाजिक तत्वों द्वारा पवित्र जैतखाम (स्तंभ) को नुकसान पहुंचाने के मामले मे अगर समय पर त्वरित कठोर कार्रवाई की गई होती तो शायद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित नहीं होती । उन्होंने समाज के लोगो से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed