बलौदा बाजार

जिले में राजस्व से संबंधित विवादों में एक नया मामला सामने आया है। बलौदा बाजार के समीप रिसदा निवासी दानेश्वर वर्मा ने दिनांक 09/06/24 को एक लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें पटवारी और भाजपा महामंत्री पर जमीन बेचने के फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया गया। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, पटवारी और भाजपा महामंत्री पर यह आरोप लगाया गया कि उन्होंने खसरा नंबर 2108, रकबा 0.1170 की जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम पर चढ़ाकर बिक्री की। इस आरोप का खंडन करते हुए भाजपा महामंत्री ने कहा कि यह जमीन उनके मां के नाम की पुश्तैनी जमीन है और मां के मृत्युपरांत वारिसाना हक के आधार पर यह जमीन उनके और उनके भाई के नाम पर आई। 1994 में मां के देहांत के बाद, 1996 से यह जमीन उनके नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है।

भाजपा महामंत्री ने अपने बयान में कहा, “हमारे पास जमीन के मालिकाना हक के सभी प्रमाण मौजूद हैं। 1996, 2003, 2007, 2008, 2017, 2018, 2019, 2020, 2023 और 2024 में भी राजस्व रिकॉर्ड में इसका उल्लेख है। हमने कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया है। निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए और जल्दी से जल्दी होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।”

इस मामले में पटवारी, तहसीलदार, जिलाधीश और राजस्व मंत्री का क्या कहना है, यह देखने योग्य होगा। वर्तमान में सत्यता क्या है, यह समझ से परे है।

खेत पर कब्जा किसका है, यह भी एक महत्वपूर्ण सवाल है। खसरा नंबर 2108 पर दोनों पक्षों का दावा है और दोनों के पास अपने-अपने ढंग से कागजात और केवाईसी प्रमाण हैं। पूरा मामला जांच का विषय है और राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जांच के परिणाम आने तक मामला अधर में है। हम इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं और संबंधित अधिकारियों के बयान लेकर इस खबर को आगे प्रकाशित करेंगे। समाचार एवं विज्ञापन के लिए अतिशीघ्र संपर्क करें। 8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed