भाटापारा

कबीर प्रागटय दिवस के अवसर पर सुबह कबीर कुटी हथनीपारा पर कबीरपंथियों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जिसमे नगर साहू समाज भाटापारा के पदाधिकारियों द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्टाल लगाकर सद्गुरु कबीर साहेब के निकले जुलूस में साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा कर, जुलूस में शामिल कबीर अनुयायियों को स्वल्पाहार व जलपान कराया गया। जिसमें नगर साहू समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश साहू, मनीराम साहू, तोरण साहू, तिलक साहू, जीत नारायण साव, पिलाराम साहू, रामचंद साहू, नभ नारायण साहू, पीताम्बर साहू, निकेश साव, दशरथ साहू, अजय साहू (अमृतांशु) अमृत साहू, कमला साहू, कल्याणी साहू, राज लक्ष्मी साहू, संध्या साहू, दीपा साहू(पार्षद), सती साहू के साथ ही बड़ी संख्या में स्वजातीय जनों की उपस्थिति रहीं। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि कबीरदास जी ने भक्तिकालीन युग में अपने दोहों से समाज को मार्ग दिखाया। कबीर जी किसी एक धर्म के नहीं अपितु पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा के साथ-साथ भाईचारे का मार्ग बतलाने वाले महान संत थे। सद्गुरु कबीर साहेब पर कबीर पंथियों की भगवान के रूप में गहरी आस्था है। साहू समाज में भी सद्गुरु कबीरदास जी पर आस्था रखने वाले कबीर पंथियों की बड़ी संख्या है।
पटपर साहू समाज भाटापारा द्वारा भी स्टाल लगाकर सद्गुरु कबीर जयंती के उपलक्ष्य में कबीर वाणी-वचनों को गीत-संगीत के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए, खीर-पूड़ी व हलवा का प्रसाद बांटा गया जिसमें मुख्य रूप से अनूप साहू, मनीराम साहू, उत्तम साहू, टी.आर. साहू, संतोष साहू व बड़ी संख्या में पटपर साहू समाज के सामाजिक व वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रहीं। समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed