**बलौदा बाजार**

जिले में कलेक्ट्रेट में हाल ही में हुई आगजनी की घटना के बाद प्रशासन और पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों पर विस्तृत जानकारी देने के लिए कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय में प्रेस को सम्बोधित किया।

कलेक्टर सोनी ने बताया कि आगजनी से करीब 12 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है, जिसमें संयुक्त जिला कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील और पंजीयन कार्यालय भवन, वाहन, उपकरण, और फर्नीचर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नगर में हुई अन्य क्षतियों का आकलन जारी है।

पीड़ितों की मदद के लिए बीमा कंपनियों द्वारा राशि दिलवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक 7-8 वाहन स्वामियों को बीमा राशि मिल चुकी है और 23 प्रकरण प्रक्रियाधीन हैं। घटना में कुल 240 निजी और शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें 31 चार पहिया और 60 दो पहिया वाहन पूरी तरह से जल गए हैं।

कलेक्टर सोनी ने बताया कि पीड़ितों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए पीड़ित राहत समिति बनाई गई है। दस्तावेज क्षति के लिए भी टीम बनाई गई है और पुलिस, आबकारी, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग में दस्तावेज पुनर्निर्माण का काम शुरू हो चुका है।

कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सिविल सोसाइटी, अशासकीय संगठन, कृषक संगठनों, और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठकें कर शांति बहाली के लिए सहयोग की अपील की गई है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है और नकारात्मक व भड़काऊ पोस्ट पर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना की जांच हर पहलू से की जा रही है। अब तक 138 लोगों को हिरासत में लिया गया है और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा पोस्ट के सोर्स तक पहुंचा जा रहा है।

कलेक्टर सोनी ने मीडिया से जिले की बेहतर छवि बनाने के लिए सहयोग की अपील की और बताया कि जल्द ही मैदानी अमलों की भी बैठक की जाएगी। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में रिपोर्टरों की अतिशीघ्र आवश्यकता है संपर्क करें।8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed