एटा ! अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर काफी समय से बतौर चिकित्साधिकारी तैनात चल रही डा. स्वेता राजपूत का उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी द्वारा अलीगंज से महिला चिकित्सालय एटा मुख्यालय पर ट्रासंफर कर दिया गया है ! बताया जाता है कि डा. स्वेता राजपूत के पति डा. रंजीत राजपूत ई. एन. टी. सर्जन अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दो बार अधीक्षक रहे हैं तथा डा. रंजीत राजपूत के पिता वेदपाल सिहं अलीगंज के पशु चिकित्सालय में फार्मासिस्ट रह चुके हैं ! Post Views: 85 Post navigation *प्रधानमंत्री हर घर पेयजल योजना के अंतर्गत खोदी गई सड़कों की पिछले 3 साल से जल निगम ने मरम्मत नहीं कराई है, जिसकी जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए* #कासगंज: *प्रधानमंत्री हर घर पेयजल योजना* के तहत गांव गांव में बनाई गई आरसीसी की सड़क जल निगम ने खोद डाली हैं, परंतु 3 साल बीत जाने के बाद भी इन सड़कों की मरम्मत जल निगम ने नहीं कराई है। इन सड़कों के ना बनने से गांव-गांव में समस्या उत्पन्न हो रही है। मैं कासगंज जिलाधिकारी सुधा वर्मा जी से तथा कासगंज जल निगम से आग्रह करूंगा कि *प्रधानमंत्री हर घर पर पेयजल योजना* के तहत खोदी गईं सड़कों को तुरंत बनवाया जाए। *यह योजना केंद्र सरकार की है परंतु गांव में सड़कें न बनने की बुराई ग्राम प्रधानों को मिल रही है। ग्राम प्रधानों की सड़कों के खोदे जाने में कोई भी भूमिका नहीं है।* इन खोदी गई सड़कों की दोबारा से मरम्मत कराने के लिए जल निगम जिम्मेदार है। जल निगम को इन गांव की खोदी हुई सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत करानी चाहिए। *अब्दुल हफीज गांधी* राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामिया गिरफ्तार