आई ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं- 70/24 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त शमशाद पुत्र इकबाल निवासी ग्राम गोटिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार गत सोमवार को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं- 70/24 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे एक शातिर 25000 रुपए के इनामिया अवैध मादक पदार्थ तस्कर को बड़ागांव तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में अभियुक्त शमशाद के कब्जे से 5.100 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मुअसं- 183/24 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है ! *नोट:- अभियुक्त शातिर किस्म का अवैध मादक पदार्थ तस्कर है, जिसके आपराधिक इतिहास के संबंध में आसपास के जनपदों से भी जानकारी की जा रही है।* *गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-* 1. शमशाद पुत्र इकबाल निवासी ग्राम गोटिया थाना जैथरा एटा। Post Views: 42 Post navigation अनुशासनहीनता के चलते डा. स्वेता राजपूत अलीगंज से एटा महिला हॉस्पीटल में ट्रासंफर =================== एटा ! अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर काफी समय से बतौर चिकित्साधिकारी तैनात चल रही डा. स्वेता राजपूत का उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी द्वारा अलीगंज से महिला चिकित्सालय एटा मुख्यालय पर ट्रासंफर कर दिया गया है ! बताया जाता है कि डा. स्वेता राजपूत के पति डा. रंजीत राजपूत ई. एन. टी. सर्जन अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दो बार अधीक्षक रहे हैं तथा डा. रंजीत राजपूत के पिता वेदपाल सिहं अलीगंज के पशु चिकित्सालय में फार्मासिस्ट रह चुके हैं ! जुआ खेलते हुये पांच जुआरियों को 2500 रूपये नगद एवं तीन ताश के पत्तों की गड्डी सहित किए गया गिरफ्तार ===================